लाइव न्यूज़ :

मल्टी-विटामिन दवाओं से रहें दूर, इन नेचुरल चीजों का सेवन कर पाएं बराबर रिजल्ट

By गुलनीत कौर | Updated: June 2, 2018 10:42 IST

जितने भी खट्टे फल जैसे कि संतरा, मौसमी, नींबू, आदि में विटामिन-सी पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन-सी पाने के लिए आप ब्रोकोली, पपीता और टमाटर का भी अधिक से अधिक सेवन करें। 

Open in App

बीमारी के चलते जब शरीर में कमजोरी आ जाती है तो डॉक्टर अक्सर मल्टी विटामिन टेबलेट लेने की सलाह देते हैं।  इन टेबलेट में उच्च मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जिनका सेवन करने से शरीर को नई ऊर्जा प्राप्त होती है और कुछ ही दिनों में कमजोरी गायब हो जाती है।  लेकिन हाई एमजी पॉवर होने के कारण इन मल्टी विटामिन टेबलेट के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं।  खासतौर पर जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर होती है उन्हें इनके सेवन से दिक्कत होने लगती है।  ऐसे में इन लोगों को कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें अच्छी मात्रा में विटामिन-मिनरल्स भी होते हैं और ये जल्द से जल्द शरीर की कमजोरी को भी दूर करते हैं। 

विटामिन-ए: अगर आपको बेहतर मात्रा में विटामिन-ए का सेवन करना हो तो रोजाना आलू, गाजर, आम, पालक, पपीता, अंडा, दूध, दही, आदि का सेवन करें।  

विटामिन-बी: सभी दालों और हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी पाया जाता है।  इनके रोजाना सेवन से शरीर में इस विटामिन की पूर्ति हो जाती है।

विटामिन-सी: जितने भी खट्टे फल जैसे कि संतरा, मौसमी, नींबू, आदि में विटामिन-सी पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन-सी पाने के लिए आप ब्रोकोली, पपीता और टमाटर का भी अधिक से अधिक सेवन करें। 

विटामिन-डी: सूरज की किरणों में विटामिन-डी की भरपूर मात्रा होती है लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों की मदद से आप शरीर में इस विटामिन की पूर्ति कर सकते हैं।  मशरुम, ऑरेंज जूस, सोया मिल्क, फैटी फिश, इन सभी में विटामिन-डी होता है।

यह भी पढ़ें: वेजेटेरियन के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूड, कम होगा वजन, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर

विटामिन-ई: बादाम, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-ई होता है।  इनके सेवन से कमजोरी गायब होती है और ये विटामिन शरीर का बीमारियों से बचाव करके उसे अन्दर से मजबूत बनाता है।

विटामिन-एफ: यदि शरीर पर कोई घाव हो या फिर मेटाबोलिज्म का बैलेंस बिगड़ जाए तो बॉडी को विटामिन-एफ देना चाहिए।  विभिन्न तरह के तेल, नट्स और मछली में विटामिन-एफ होता है।

विटामिन-के: शरीर के किसी अंग पर हुए फ्रैक्चर को अंदरूनी तरीके से ठीक करता है विटामिन-के का सेवन।  पत्ता गोभी और ब्रोकोली दोनों में ही यह विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  

मैग्नीशियम: पालक, कद्दू, अवोकेडो, केला, नट्स, ब्रोकोली, पत्ता गोभी, बीन्स, स्प्राउट्स, आदि में मैग्नीशियम होता है।  इसके अलावा सभी समुद्री जीवों में भी इसकी भरपूर मात्रा होती है।

आयरन: शरीर को अन्दर से मजबूती देने और ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बनाए रखने के लिए आयरन का सेवन जरूरी है।  यह आयरन टोफू, सोयाबीन, बीन्स, कद्दू, लसी, काजू, आलू और हरी पत्त्तेदार सब्जियों में होता है। 

कॉपर: बॉडी में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा को बढ़ाने के लिए सही मात्रा में कॉपर का सेवन भी जरूरी है।  यह कॉपर शैल-फिश में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें: क्या गर्मियों में आपकी भूख कम हो गई है? भूख बढ़ाने के 5 घरेलू उपाय

जिंक: शरीर की सभी इन्द्रियों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जिंक का सेवन किया जाता है।  यह जिंक सी-फूड, बीन्स, नट्स और मांसाहारी भोजन में पाया जाता है।  

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब