सिर्फ स्वादिष्ट फूड के लिए ही नहीं बल्कि इन वजहों से भी फेमस है विराट कोहली का रेस्टोरेंट

By मेघना वर्मा | Published: August 29, 2018 09:00 AM2018-08-29T09:00:33+5:302018-08-29T09:00:33+5:30

इस रेस्टोरेंट में सॉउथ अमेरिकन सहित कई दूसरे तरह के फूड खाने को मिल जाएंगे।

5 reason why you must visit virat kohli new restaurant nueva in delhi, India | सिर्फ स्वादिष्ट फूड के लिए ही नहीं बल्कि इन वजहों से भी फेमस है विराट कोहली का रेस्टोरेंट

सिर्फ स्वादिष्ट फूड के लिए ही नहीं बल्कि इन वजहों से भी फेमस है विराट कोहली का रेस्टोरेंट

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल राजधानी दिल्ली में अपना नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। नुएवा नाम के इस रेस्टोरेंट को लेकर जहां लोगों के बीच चर्चाएं हैं तो वहीं इसकी खासियत को देखकर यहां देशी और विदेशी पर्यटक भी आते हैं। इस रेस्टोरेंट में सॉउथ अमेरिकन सहित कई दूसरे तरह के फूड खाने को मिल जाएंगे। आर. के. पुरम में खुला नुएवा रेस्टोरेंट ना सिर्फ फूड लवर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है बल्कि इसकी सर्विस के लिए भी जाना जा रहा है। आज हम आपको इस रेस्टोरेंट की खासियत बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप नुएवा जाना जरूर पसंद करेंगे। 

1. चीफ माइकल स्वामी के हाथों का स्वाद

नुएवा रेस्टोरेंट में आपको चीफ माइकल स्वामी की फेमस डिश का स्वाद चखने को मिलेगा। आपको बता दें माइकल स्वामी प्रसिद्ध शेफ, फूड स्टाइलिस्ट, लेखक और ट्रेवल फोटोग्राफर के रूप में जाने जाते हैं। माइकल एक ऐसे शेफ हैं जिन्हें भारत के टॉप 50 शेफ्स में गिना जाता है। 

2. फूड बना देंगे मूड

 

कहते हैं खाना एक ऐसी चीज है जोअपके पूरे मूड को चेंज कर देता है। विराट कोहली के इस रेस्टोरेंट में आपको कुछ ऐसा ही खाना परोसा जाएगा। नुएवा फेमस हैं दक्षिण अमेरिकी भोजन परोसने के लिए। मगर इसके अलावा भी मेनू में कुछ और भी बेहतरीन व्यंजन को सर्व करते हैं। यहां आप चाय, कॉफी और भी कई तरह की चीजों को इंज्वॉय कर सकते हैं। 

3. ग्राउंड फ्लोर को बार बनाया है बार

किसी भी रेस्टोरेंट को वहां के फूड और एम्बिएन्स से जज किया जाता है। नुएवा का एम्बिएन्स भी बेहद खास है। इस रेस्टोरेंट को दो भागों में विभाजित किया गया है। ग्राउंड फ्लोर को बार या लाउंज के रूप में बनाया गया है जहां आप दोस्तों के साथ इंज्वॉय कर सकते हैं। 

4. विराट कोहली

 

इस रोस्टोरेंट में आने की सबसे खास वजह है विराट कोहली। अगर आप क्रिकेट के शौकीन है और विराट कोहली को खासा पसंद करते हैं तो आपको इस रेस्टोरेंट में जरूर आना चाहिए। क्या पता इस रेस्टोरेंट में विराट कोहली से आपकी भी मुलाकात हो जाए। 

(फीचर फोटो- ट्रिप एडवाइजरी)

Web Title: 5 reason why you must visit virat kohli new restaurant nueva in delhi, India

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे