गोवा, कश्मीर और असम जा रहे हैं तो इन 5 अजीबो-गरीब चीजों को चखना ना भूलें

By मेघना वर्मा | Published: July 11, 2018 10:11 AM2018-07-11T10:11:06+5:302018-07-11T10:15:15+5:30

गोवा को हमेशा बीच और पार्टी के लिए ही जाना जाता है। बहुत कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि यहां आपको खाने के भी अलग-अलग स्वाद चखने को मिल जाएंगे।

5 lesser known indian dishes you should try ones | गोवा, कश्मीर और असम जा रहे हैं तो इन 5 अजीबो-गरीब चीजों को चखना ना भूलें

गोवा, कश्मीर और असम जा रहे हैं तो इन 5 अजीबो-गरीब चीजों को चखना ना भूलें

भारत देश विभिन्नताओं को देश हैं। यहां सिर्फ लोक संस्कृति की ही नहीं बल्कि परम्पराओं के साथ वेश-भूषा में भी भिन्नता दिखती है। सिर्फ यहीं नहीं हर स्टेट में आपको यहां के खान-पान में भी बहुत सी विभिन्नता दिखाई देगी। इसी विभिन्नता के चलते देश के कुछ ऐसे फूड आइट्म्स भी हैं जिन्हें आपने सुना भी नहीं होगा। खास बात यह है कि देश के हर राज्य की अपनी कुछ खास डिश होती है जिनका टेस्ट तो गजब का होता है लेकिन डिश के नाम थोड़े अजीबो-गरीब होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देश के हिस्सों में अलग-अलग अंदाज में खाया जाता है। आप भी देखिए कौन-कौन सी हैं यह डिशेज। 

1. खर, असम

पूर्वी भारत जितना खूबसूरत हैं यहां के लोग भी उतने खुश मिजाज हैं। साल भर पर्यटकों से भरा रहने वाला असम प्राकृतिक नजारों के लिए भी जाना जाता है। आज हम असम के जिस डिश की बात कर रहे हैं वह है खर। असम की सबसे पसंदीदा और फेमस डिश होने के बावजूद भी इस डिश के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। केले के छिलके के साथ बहुत सारे इंग्रडिएंटस का मिलाकर बनने वाली इस डिश को चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। इसमें अपने जरूरत के हिसाब से लोग सब्जियां भी मिला लेते हैं। 

ये भी पढ़ें - रात के बच गए हैं बासी चावल तो सुबह झटपट तैयार कर लें टेस्टी और क्रिस्पी पकौड़े

2. पोटोलेर डोलमा, बंगाल

इसे बंगालियों की सबसे चहेती सब्जी भी कह सकते हैं। पोटोलेर यानी परवल की इस सब्जी को आप थोड़ा बहुत परवल के भरवे जैसा समझ सकते हैं लेकिन यह स्वाद में उससे कई ज्यादा लजीज होती है। इसका कारण यह है कि इस पोटोलेर डोलमा में बंगाली मसालों का जादू चलता है। साथ ही अलग-अलग सब्जियों को फाइन चॉप्ड करके भी इसमें मिलाया जाता है। वैसे तो लोग इसे रोटी, चावल किसी भी चीज से खाते हैं लेकिन आप चाहें तो इसे बस यूं ही सूखा भी खा सकते हैं। 

3. कुलकुल, गोवा

गोवा को हमेशा बीच और पार्टी के लिए ही जाना जाता है। बहुत कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि यहां आपको खाने के भी अलग-अलग स्वाद चखने को मिल जाएंगे। सिर्फ सी फूड ही नहीं बल्कि आप यहां मीठे यानी डेजर्ट को भी चख सकते हैं। इन्हीं डेजर्ट में से एक है कुलकुल। मैदे, सूजी और गुड़ के साथ चीनी से बनने वाले इस मीठे फूड को बेक्ड नहीं बल्कि डीप फ्राई किया जाता है। यह इतनी छोटी होती हैं कि आपको बस इसे खाते ही रहने का मन करेगा। तो बस अब कभी भी गोवा जाना हो तो वहां मिलने वाले कुलकुल का स्वाद जरूर चखें। 

ये भी पढ़ें - सिर्फ ऑमलेट या एग करी नहीं, दिल्ली की इस दुकान पर मिलते हैं अंडे से बने 300 तरह के पकवान

4. पुखलेन, मेघालय

मेघालय की खूबसूरत वादियों में इस मॉनसून घूमने जाएं तो यहां की सबसे पसंदीदा डिश पुखलेन जरूर खाएं। यह भी एक तरह का मीठा व्यंजन है जिसे आप पैनकेक जैसा ही समझ सकते हैं। मैदे, गुड़, चीनी और नमक से बने इस डिश को लोग कई अलग-अलग तरीके से भी बनाते हैं लेकिन इसके सभी रूप आपको पसंद आएगें। 

5. चमन कालिया, कश्मीर

कश्मीर को हमेशा नॉनवेज खाने और उसके स्वाद के लिए ही जाना जाता है लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि कश्मीर में वेज भी सबसे अच्छा होता है। रोगनजोश के साथ-साथ चमन कालिया भी कश्मीर आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। पनीर और छेने से बनने वाली इस डिश को आप रोटी और चावल के साथ खा सकते हैं। इसे पकाने का तरीका भी  अलग होता है। जिसे आप कश्मीरी पुलाव या कश्मीरी रोटी के साथ खा सकते हैं।

Web Title: 5 lesser known indian dishes you should try ones

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे