इंटरनेट पर सबसे ज्यादा 'ये' सर्च करती हैं लड़कियां, जी हां आप ठीक सोच रहे हैं

By गुलनीत कौर | Published: July 26, 2018 11:10 AM2018-07-26T11:10:17+5:302018-07-26T11:10:17+5:30

देश में करीब 30 फीसदी लड़कियां इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वे इंटरनेट पर क्या सर्च करती हैं, यह जानकार आपको वाकई हैरानी होगी।

What indian girls search the most on internet revealed in a survey | इंटरनेट पर सबसे ज्यादा 'ये' सर्च करती हैं लड़कियां, जी हां आप ठीक सोच रहे हैं

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा 'ये' सर्च करती हैं लड़कियां, जी हां आप ठीक सोच रहे हैं

आजकल के डिजिटल जमाने में लोग साथ बैठे व्यक्ति से कम, और अपने फोन में मौजूद इंटरनेट से ज्यादा बातें करते हैं। इंटरनेट के माध्यम से मीलों दूर बैठे लोगों से जुड़ते हैं और यदि कोई भी जानकारी चाहिए हो तो तुरंत इंटरनेट से ले लेते हैं। गूगल, सोशल मीडिया, चैट एप्स, आदि प्लेटफार्म से हम हर तरह की जानकारी बटोर लेते हैं। 

इंटरनेट पर अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए लोग क्या-क्या पढ़ते हैं, इसपर हाल ही में एक शोध हुआ। यह शोध खासतौर से देश की लड़कियों पर किया गया। शोध के अनुसार देश में करीब 30 फीसदी लड़कियां इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन वे इंटरनेट पर क्या सर्च करती हैं और किस विषय के बारे में सबसे अधिक जानकारी बटोरती हैं, यह जानकार आपको वाकई हैरानी होगी।

शोध में कई लड़कियों को कई तरह के सवाल पूछे गए। वे इंटरनेट पर कितना घंटे बिताती हैं, दिन के किस समय सबसे अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं और किन-किन विषयों पर जानकारी पाना उनकी लिस्ट में शामिल होता है, इस तरह के कई सवालों को लड़कियों के सामने रखा गया। और शोध के अंत यह पाया गया कि अधिकांश लड़कियां इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ब्यूटी से जुड़े नुस्खे और प्रोडक्ट्स को सर्च करती हैं।

जी हां, हो सकता है इस शोध को जानने के बाद आपके मन में कई तरह के जवाब आए होंगे, लेकिन शोध के असली परिणाम हर किसी की सोच से काफी अलग निकले। शोध के अनुसार हमेशा अपनी खूबसूरती के लिए चिंतित रहने वाली लड़कियां इंटरनेट पर भी सबसे ज्तादा इन्हीं बातों के बारे में पढ़ती हैं और इसी से सबंधित जानकारी बटोरती दिखती हैं।

यह भी पढ़ें: सॉफ्ट-स्मूथ स्किन के लिए सप्ताह में 3 बार लगाएं घर पर बना ये जेल, जानें बनाने की विधि

ब्यूटी टिप्स और सुंदर दिखने के लिए किन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाए, यह इंटरनेट पर लड़कियों की सबसे पहली सर्च होती है। इतना ही नहीं, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेट पर लड़कियों की दूसरी पसंद भी ब्यूटी से ही जुड़ी है।

दूसरे नंबर पर लड़कियां सबसे ज्यादा मेहंदी की डिज़ाइन सर्च करती हैं। चूंकि भारत में हर दूसरे त्यौहार पर लड़कियां अपने हाथों में मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं और चाहती हैं कि उनकी मेहंदी ही सबसे अलग दिखे, इसलिए मेहंदी डिज़ाइन को वे काफी सर्च करती हैं। इसके अलावा खुद मेहंदी लगाना सीखना भी भारत में लड़कियों के कई सारे शौक में से एक होता है। 

पहली और दूसरी के बाद शोध में लड़कियों की तीसरी पसंद की बात भी आई। अब यह भी ब्यूटी से ही जुड़ी है। शोध के अनुसार तीसरे नंबर पर लड़कियां सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में सर्च करती हैं। इसके लिए वे दिनभर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्हें कुछ खरीदना हो या नहीं, लेकिन शॉपिंग साइट्स सर्फ करने से उन्हें यह पता चल जाता है कि क्या ट्रेंड में चल रहा है। 

Web Title: What indian girls search the most on internet revealed in a survey

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे