लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर पर इन तरीकों से लें बेस्ट सेल्फी

By मेघना वर्मा | Updated: December 29, 2017 14:58 IST

सेल्फी लेते समय सबसे अधिक कैमरा के एंगल का ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद आप किस पोजीशन में खड़े हैं यह भी जानना जरूरी है।

Open in App

बर्थडे हो या पार्टी, शादी हो या कोई भी फंक्शन,सेल्फी लेने के शौकीनों को सेल्फी लेने के लिए किसी मौके की तलाश नहीं होती। सिर्फ घूमने के समय ही नहीं, खाना खाने के साथ भी लोग आज कल सेल्फी लेने का शौक रखते हैं। आंकड़ों की बात करें तो "द टेलीग्राफ" की 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में रोजाना 1 मिलियन सेल्फी ली जाती है। सेल्फी लवर्स हर जगह हैं और हर कोई चाहता है कि उनकी सेल्फी सबसे शानदार हो। इस न्यू ईयर पर अगर आप सबसे बेहतर सेल्फी लेना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपकी सेल्फी को बहुत बेहतर बनाएंगे।

रूल ऑफ थर्ड

फोटोग्राफी रूल्स में सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है रूल ऑफ थर्ड, लेकिन सेल्फी लेते हुए भी अगर आप रूल ऑफ थर्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी सेल्फी अच्छी दिखेगी। 

क्या है रूल ऑफ थर्ड

मान लीजिए आपके मोबाइल स्क्रीन को दो हॉरिजॉन्टल और दो वर्टिकल लाइन में बांट दिया जाता है तो अब ये दोनों लाईनें जिस जगह पर एक दूसरे को काटती हैं आप सेल्फी लेते समय उस स्थान पर ही खुद को रखें। कहने का तात्पर्य बस इतना सा है कि कभी भी सेल्फी लेते समय ऑब्जेक्ट (या जिसकी फोटो लेनी हो) उसे बीच में ना रखें।

बैकग्राउंड का रखें खास ख्याल

सेल्फी लेते समय अगर किसी खाली जगह पर खड़े होकर फोटो ले रहे हैं तो संभावना है कि वो अच्छी ना लगे। हमेशा सेल्फी लेते समय ध्यान दें कि आपके पीछे का बैकग्राउंड अच्छा हो। कोई भी भद्दी चीज आपकी सेल्फी को खराब कर सकती है।

रोशनी का सही करें इस्तेमाल

सेल्फी लेते हुए रोशनी का खास ध्यान दें। धूप के एकदम सामने चेहरा रख कर सेल्फी ना लें। धुप में गलत एंगल में खड़े होकर फोटो क्लिक करने से परछाई बीच में आ जाती है।

धूप में एकदम सामने चेहरा रख कर ना लें सेल्फी

कहीं घूमने गए हों या कोई फंक्शन हो कभी भी धूप के बिल्कुल सामने चेहरा करके फोटो ना लें। इससे आपकी आंख पर भी असर पड़ेगा और ज्यादा रोशनी के कारण आपकी आंखे बंद-बंद सी भी नजर आएंगी। 

हाथ ना आए सेल्फी में

कोशिश करनी चाहिए की सेल्फी लेते समय आपका हाथ फोटो में ना आए। ऐसी फोटो आपका लुक खराब कर देती है।     

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन