लाइव न्यूज़ :

प्रिया प्रकाश वारियर जैसी खूबसूरत आंखें चाहिए तो फॉलो करें ये 5 मेकअप टिप्स

By उस्मान | Updated: February 13, 2018 11:37 IST

अगर आप भी ब्यूटीफुल आंखें चाहती हैं, तो आपको आंखों के मेकअप से जुड़ी इन गलतियों से बचना चाहिए।

Open in App

वैलेंटाइन डे से पहले सोशल मीडिया पर एक लड़की अचानक फेमस हो गई है। पिछले दो दिनों से फेसबुक से लेकर व्हाट्सऐप तक इसी लड़की का विडियो चर्चा है। वीडियो में आंख मारकर अपने प्यार का इजहार करने वाली इस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है, जो एक मलयाली एक्ट्रेस है। 18 साल की प्रिया 'ओरु अदार लव' नाम की फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही है। दरअसल इस लड़की के चर्चा में आने का एक बड़ा कारण इनकी खूबसूरत आंखें भी हैं। बहुत से लोग इनकी खूबसूरत आंखों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। खासकर लड़कियों के बीच उनकी आंखों को लेकर ज्यादा चर्चा है। इसमें कोई शक नहीं है कि प्रिया की खूबसूरत आंखों के पीछे मेकअप का बड़ा रोल है। मेकअप आर्टिस्ट ज्योति नंदन के अनुसार, अगर आप भी प्रिया जैसी ब्यूटीफुल आंखें चाहती हैं, तो आपको आंखों के मेकअप से जुड़ी इन गलतियों से बचना चाहिए।  

1) आई प्राइमर नहीं लगाना अगर आप चाहती हैं कि आपका आई मेकअप लंबे समय तक बना रहे, तो आपको आई प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है। आई प्राइमर से ना केवल आंखों के पास वाले निशानों को कवर करता है बल्कि आपकी आई शैडो के लिए एक बेहतर बेस भी होता है जिससे मेकअप लंबे समय तक बना रहता है। 

2) एक ही बार में आई शैडो का बहुत ज्यादा इस्तेमाल बहुत ज्यादा आई शैडो का इस्तेमाल करने से आपकी आंखों के आसपास धब्बे बन सकते हैं। इसलिए एक समय में कोई भी प्रोडक्ट थोड़ा ही लगाएं। अगर आप आई शैडो पाउडर यूज कर रही हैं, तो आपको एक्स्ट्रा पाउडर हटाने के लिए ब्रश को थोडा टैप करना होगा।  

3) ऑयली क्रीम या मोश्चोराइजर यूज करना ऑयल बेस्ड मोश्चोराइजर और आई क्रीम का इस्तेमाल करने से आंखों का मेकअप आपके चेहरे पर बह सकता है। इसलिए इन चीजों का केवल रात को ही यूज करें और सुबह के समय वाटर बेस्ड आई जेल का यूज करें। 

4) गलत मस्कारा इस्तेमाल करना धब्बों से बचने के लिए आईलाइनर को आईलैशेस के मिडिल से टिप तक लगाना चाहिए। इसके अलावा आप आईलैश के टॉप पर वाटरप्रूफ मस्कारा भी यूज कर सकती हैं।  

5) पेंसिल आई लाइनर यूज करना पेंसिल आई लाइनर आमतौर पर ऑयल बेस्ड होते हैं जो आपकी पलकों और चेहरे पर बह सकता है। इसलिए आपको जेल आईलाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए जो ड्राई होता है और लंबे समय तक टिका रहता है। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशनलाइफस्टाइलमहिलाऔरपुरूषबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल