लाइव न्यूज़ :

डार्क और सुंदर मेहंदी पाने के लिए अपनाएं ये 9 आसान टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: January 24, 2018 15:56 IST

मेहंदी को उतारने से कम से कम आधा घंटा पहले उसपर सरसों का तेल लगा लें। ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंग डार्क चढ़ेगा।

Open in App

मेहंदी लगवाते समय लड़कियों की सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि मेहंदी का रंग गहरा चढ़ेगा या नहीं। जिस तरह का डिजाईन वे लगवा रही हैं क्या वह खिलकर हाथों पर अच्छे-से आएगा या नहीं। और ये मेहंदी लंबे समय तक हाथों पर टिकेगी या नहीं। आजकल बाजार में मिलने वाली मेहंदी में केमिकल की मात्रा अधिक होती है, जो लगने के बाद गहरा रंग तो दे देती है लेकिन कुछ ही समय में उतरने भी लगती हैं। इतना ही नहीं, इस बाजारी मेहंदी के चलते कई बार स्किन इन्फेक्शन भी हो जाता है। 

खैर हम यहां बात करेंगे मेहंदी के रंग को कैसे गहरा बनाया जाए और इसके साथ ही बताएंगे कुछ खास उपाय जिनके प्रयोग से आपके हाथों पर लगी मेहंदी का रंग लंबे समय तक बना रहेगा। तो आगे जानें कुछ खास टिप्स: 

1. साफ हाथों में मेहंदी लगाएं: जब भी मेहंदी लगवाने लगें तो उससे पहले अपने हाथों को अच्छे-से धो लें या फिर कम से कम साफ कपड़े से साफ कर ले। आपके हाथ पर धूल मिट्टी नहीं होनी चाहिए। 

2. ऑयल लगाएं: हाथों को साफ करने के बाद उसपर ऑयल लगाएं। इसके बाद ही मेहंदी लगवाएं। 

3. सही मेहंदी का चुनाव: अगर बाजार से मेहंदी ले रहे हैं तो कोशिश करें कि कम केमिकल वाली मेहंदी लें। संभव हो तो घर पर ही प्राकृतिक तरीके से मेहंदी तैयार करें, यह आपको किसी भी तरह का इन्फेक्शन नहीं देगी और इसका रंग भी गहरा चढ़ेगा। 

4. नींबू-चीनी मिक्सचर: मेहंदी लगवाने के कुछ मिनटों बाद उसपर नींबू और चीनी का रस लगा लें। नींबू चीनी का मिश्रण अपने चिपचिपे होने के कारण मेहंदी को निकलने नहीं देता है, जिससे मेहंदी ज्यादा समय तक डार्क रहती है। 

5. सरसों का तेल लगाएं: मेहंदी को उतारने से कम से कम आधा घंटा पहले उसपर सरसों का तेल लगा लें। ऐसा करने से आपकी मेहंदी आसानी से निकल भी जाएगी और ये मेहंदी के चढ़ चुके रंग को और भी डार्क करने में मदद करता है। 

6. पानी से ना उतारें मेहंदी: मेहंदी उतारने के लिए कभी भी पानी का इस्तेमाल ना करें। कई महिलाएं मेहंदी उतारने के लिए पानी के नीचे हाथ कर देती हैं, ऐसा बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से मेहंदी के साथ जो रंग चढ़ चुका है वह भी निकलकर हल्का पढ़ जाएगा। मेहंदी उतारने के लिए चाकू या चमच्च के पिछले हिस्से का इस्तेमाल करें। 

7. विक्स: मेहंदी उतारने के ठीक बाद हाथों पर विक्स लगा लें। विक्स में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आपकी मेहंदी के रंग को गहरा कर सकते हैं। 

8. ये काम ना करें: मेहंदी उतारने के बाद उसे सूरज की धूप से दूर रखें। सूरज की किरणें मेहंदी के रंग को हल्का कर सकती हैं। इसके अलावा मेहंदी उतारने के बाद अपने हाथों को वैक्सिंग या स्क्रबिंग के लिए इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से रंग हल्का हो सकता है। 

9. पानी से दूर रहें: मेहंदी उतारने के बाद भी कम से कम 12 घंटों तक हाथों को पानी के संपर्क में ना लाएं। हाथों पर लगे तेल और अन्य क्रीम की नमी को मेहंदी के रंग पर काम करने का वक्त दें। ऐसा करने से आपकी मेहंदी अधिक दिनों तक टिक पाएगी। 

फोटो: पिक्साबे, फ्लिकर

टॅग्स :ब्यूटी टिप्समहिलाफैशनलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटी5 आसान तरीकों से पाएं सुंदर और घनी आईब्रोज

फ़ैशन – ब्यूटी8 ऐसे हेल्दी स्किन सीक्रेट जो सिर्फ ब्यूटी एक्सपर्ट को ही पता है, अब आप भी अपनाए...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो