लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: लंबे, सुंदर और स्वस्थ बालों के लिए हेयरकेयर रूटीन में शामिल करें अंडे

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 7, 2022 18:25 IST

अंडा बालों को हाइड्रेट करता है, क्षतिग्रस्त केराटिन गैप को भरता है और बालों की बनावट में सुधार करता है। अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को चिकना और चमकदार बनाता है। तो आइए इसे इस्तेमाल करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और बायोटिन बालों के विकास के लिए वरदान है।इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुकता है और साथ ही नए बालों का विकास भी तेजी से होता है।अंडे के इस्तेमाल से रूखे, बेजान और दोमुंहे बालों से बचने में मदद मिलती है।

हर महिला लंबे, सुंदर और स्वस्थ बालों की ख्वाइश रखती है। मगर प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली बालों की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। हालांकि, आप सर्दी के मौसम में अंडों को अपने हेयरकेयर रूटीन में शामिल करके लंबे, सुंदर और स्वस्थ बाल पा सकती हैं। अंडे बालों को आसानी से सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं, फिर चाहे बाल झड़ने की समस्या हो या रूखेपन और बालों के विकास में रूकावट की समस्या हो। अंडे प्रोटीन, खनिज और बी विटामिन से भरपूर होते हैं, जो उन्हें पोषण का पावरहाउस बनाते हैं। 

Stylecrase.com के अनुसार, अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और बायोटिन बालों के विकास के लिए वरदान है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुकता है और साथ ही नए बालों का विकास भी तेजी से होता है। अंडे के इस्तेमाल से रूखे, बेजान और दोमुंहे बालों से बचने में मदद मिलती है। यह बालों को हाइड्रेट करता है, क्षतिग्रस्त केराटिन गैप को भरता है और बालों की बनावट में सुधार करता है। अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों को चिकना और चमकदार बनाता है। तो आइए इसे इस्तेमाल करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानते हैं।

अंडे और जैतून के तेल का हेयर मास्क

एक अंडे और एक चम्मच जैतून के तेल को मिलाकर अपने बालों में अंडे का मास्क लगाएं। 20 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से धोकर सुखा लें। यह मास्क बालों को लंबा, चमकदार और मजबूत बनाने के साथ-साथ स्कैल्प के तेल संतुलन को संतुलित रखता है।

अंडे और केले का हेयर मास्क

केले को अच्छे से मैश कर लें और उसमें एक अंडा और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट के लिए अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें। यह सूखे बालों को विटामिन बी और पोटैशियम प्रदान करके पोषण और सुंदरता प्रदान करता है।

अंडे और प्याज का हेयर मास्क

दो अंडे और एक चम्मच प्याज के रस से बने पेस्ट को बालों में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह उपचार नए बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

टॅग्स :हेयर केयरविंटरविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन