लाइव न्यूज़ :

हर महिला को अपने बैग में मेकअप के अलावा ये सात चीजें भी रखनी चाहिए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 28, 2017 11:59 IST

महिलाओं के पर्स में मेकअप से जुड़े सामान के अलावा भी अन्य कुछ काम की चीजें जरूर होनी चाहिए। आइए डालते हैं लिस्ट पर नजर...

Open in App

महिलाओं के बैग में किस तरह का मेकअप होना चाहिए और उन्हें कैसा पर्स अपने लिए खरीदना चाहिए, इसपर तो हर कोई सलाह देता है। लेकिन फैशन या मेकअप के अलावा एक महिला के बैग में और कौन-कौन सी चीजें जरूर होनी चाहिए, ये हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

 सेफ्टी पिन

सबसे पहला है सेफ्टी पिन। इसकी जरूरत हर महिला को अचानक ही पड़ती है। इसलिए  महिला के बैग में सेफ्टी पिन का पैकेट या कम से कम 2 से 3 सेफ्टी पिन तो जरूर होनी चाहिए। 

बैंड-ऐड

सिर्फ चोट लगने पर ही नहीं, अगर पांव की सैंडल परेशान काफ्रने लगे तब भी इसका प्रयोग कर राहत पायी जा सकती है। इसलिए इसे बैग में हमेशा रखें। 

एक्स्ट्रा ईयरिंग

अगर पहने हुए ईयरिंग अचानक कहीं गिर जाए या कहीं जाने का पालन बन गया और ईयरिंग बदलना चाहती हैं तो इसके लिए बैग में एक्स्ट्रा ईयरिंग रखना एक अच्छा ऑप्शन है। 

टिश्यू पेपर्स

फेस साफ करने से लेकर यदि कपड़ों पर कुछ गिर जाए तो इसके लिए टिश्यू पेपर्स काफी काम आते हैं। ड्राई के अलावा अगर वेट टिश्यू पेपर्स रखे जाएं तो ये चेहरे के रूखेपन को सही करने के लिए भी इस्तेमाल हो सकते हैं। 

कुछ खाने के लिए भी

प्रोटीन युक्त कोई भी पैक्ड खाने की आइटम बैग में जरूर रखनी चैये। ये कहीं भी कभी भी तुरंत भूख मिटाने में काम आ सकती है। 

फोन चार्जर

फोन का चार्जर या फिर पोर्टेबल चार्जर जिसे हम पावर बैंक भी कहते हैं, ये महिला के बैग में जरूर होना चाहिए। ताकि फोन को कभी भी चार्ज किया जा सके और परिवार वालों से हर जगह पर संपर्क बनाया जा सके। 

हैंड सैनिटाइजर

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वाली महिलाओं को अपने पर्स में हैंड सैनिटाइजर जरूर रखना चाहिए। इससे कई तरह के इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन