लाइव न्यूज़ :

नया स्किनकेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले ध्यान में रखिए ये 3 बातें, कभी खराब नहीं होगी त्वचा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 10, 2022 16:23 IST

अपने ब्यूटी रूटीन में एक नया स्किनकेयर प्रोडक्ट शामिल करना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है।

Open in App

Skin Care Tips: जब भी स्किनकेयर की बात आती है तो अधिकांश लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। मगर अपनी त्वचा के लिए कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि वो आपके त्वचा को सूट करेगा या नहीं। दरअसल, हर प्रोडक्ट हर स्किन टाइप के लिए नहीं होता है, जिसकी वजह से अगर आपने कोई गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लिया है तो आपको मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलेगा। यही नहीं, हो सकता है कि गलत प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आपकी स्किन पर कोई बुरा असर भी पड़े। 

अपनी स्किनटाइप के बारे में जानें

किसी नए स्किनकेयर प्रोडक्ट को आजमाने का यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है कि आप ये जान लें कि वो आपके स्किनटाइप के अनुसार है या नहीं। आमतौर पर त्वचा के प्रकार की चार व्यापक श्रेणियां होती हैं - ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन और नॉर्मल। इसलिए कोई भी प्रोडक्ट अपनी स्किनटाइप को ध्यान में रखकर ही खरीदें।

पैच टेस्ट करें

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी त्वचा का प्रकार क्या है, इसलिए हमेशा पहले पैच टेस्ट जरूर करें। सक्रिय अवयवों वाले प्रोडक्ट्स प्रतिक्रिया का कारण बन सकते हैं या आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं। त्वचा पर प्रोडक्ट के प्रभाव को निर्धारित करने के लिए निर्देश, लेबल या समीक्षा पढ़ना पर्याप्त नहीं है।

प्रोडक्ट सैंपल इस्तेमाल करें

कई ब्यूटी ब्रांड ग्राहकों को अनुकूलता के परीक्षण के लिए प्रोडक्ट के सैंपल पेश करते हैं। किसी भी प्रतिक्रिया से बचने और पैसे बचाने के लिए आप सबसे पहले प्रोडक्ट सैंपल इस्तेमाल करके देखिए और इसके बाद ही कोई प्रोडक्ट खरीदिए।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन