लाइव न्यूज़ :

गर्मी के मौसम में इन तेलों को अपने रूटीन में करें शामिल, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 19, 2023 17:41 IST

दिलचस्प बात यह है कि ये तेल न केवल बालों को फायदा पहुंचाते हैं बल्कि सिरदर्द को कम करने और नसों को शांत करने में भी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तेलों और इनके फायदों के बारे में।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी के दिनों में न केवल लोग थकान महसूस करते हैं बल्कि तनाव का स्तर भी काफी बढ़ सकता है।पसीना आने से बाल जल्दी ऑयली हो सकते हैं, इसे मैनेज करने के लिए ठंडे तेल का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

गर्मी के दिनों में न केवल लोग थकान महसूस करते हैं बल्कि तनाव का स्तर भी काफी बढ़ सकता है। पसीना आने से बाल जल्दी ऑयली हो सकते हैं, इसे मैनेज करने के लिए ठंडे तेल का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। दिलचस्प बात यह है कि ये तेल न केवल बालों को फायदा पहुंचाते हैं बल्कि सिरदर्द को कम करने और नसों को शांत करने में भी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तेलों और इनके फायदों के बारे में।

पेपरमिंट ऑयल

गर्मी के मौसम में पेपरमिंट ऑयल लगाना न सिर्फ आपके बालों के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। इसके अलावा यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल दो चीजें हैं जो स्कैल्प की सफाई कर बालों को बढ़ने में मदद करती हैं। 

कपूर और लौंग का तेल

कूपर और लौंग का तेल आपके बालों के साथ-साथ आपकी नसों को शांत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह तेल सिर दर्द को कम करता है और न्यूरॉन्स को शांत करता है, जिससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। साथ ही इस तेल को आप खुद भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए लौंग को किसी भी तेल में पकाकर कपूर को पका लें। फिर इसे अपने बालों में लगाएं और मसाज करें।

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल सिर दर्द और तनाव को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा यह तेल नसों को शांत करता है और आपको बेहतर महसूस कराता है। इसलिए नीलगिरी का तेल लें और इसे अपने बालों में लगाएं। यह स्कैल्प की सफाई करने और डैंड्रफ और स्कैल्प के संक्रमण को कम करने में मददगार है।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स