लाइव न्यूज़ :

ऑइली त्वचा वाले गर्मियों में लगाएं ये 'संतरा फेस पैक', पाएं चिपचिपी त्वचा से छुटकारा

By गुलनीत कौर | Updated: July 2, 2019 14:57 IST

ऑरेंज में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो त्वचा पर आने वाले तेल को प्राकृतिक रूप से दूर करता है। यह त्वचा के भीतर जाकर भी अनावश्यक तेल को ख़त्म करता है।

Open in App

गर्मियों में सबसे अधिक परेशानी ऑइली स्किन वालों को होती है। क्योंकि हीट की वजह से इनके चेहरे पर थोड़ी थोड़ी देर में तेल जमा होने लगता है। ऐसी त्वचा पर आप सनस्क्रीन लगाएं या मेकअप, थोड़ी देर में वह पिघलकर निकल ही जाता है। इसलिए गर्मी के मौसम में तैलीय त्वचा वालों को अपनी त्वचा का ख्याल सबसे अधिक रखना पड़ता है।

अगर आपकी भी त्वचा ऑयली है तो गर्मी में आप संतरा ट्राई करें। नहीं इसे सिर्फ खाना नहीं है, इससे फेस पैक बनाएं। ऑरेंज में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो त्वचा पर आने वाले तेल को प्राकृतिक रूप से दूर करता है। यह त्वचा के भीतर जाकर भी अनावश्यक तेल को ख़त्म करता है। आइए जानें संतरे से बने 3 फेस पैक की विधि और इस्तेमाल का तरीका:

1) संतरा + नीम

तीन चम्मच ऑरेंज पल्प यानी संतरे का गूदा लें। इसमें दो चम्मच दूध और तीन चम्मच नीम का पेस्ट मिला दें। अच्छी तरह मिक्स कर लें और चेहरे पर लगा लें। सूखने का इन्तजार करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

फायदे: फेस पैक में मौजूद संतरा और नीम दोनों ही त्वचा से ऑइल को हटाने में मदद करते हैं। नीम के इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को इन्फेक्शन से भी दूर रखते हैं। दूध से त्वचा को प्राकृतिक सौन्दर्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें: नो-मेकअप लुक के लिए फेमस हैं बॉलीवुड की ये टॉप 5 एक्ट्रेस, जानें इनके ब्यूटी सीक्रेट्स

2) संतरा + बेसन

2 चम्मच बेसन, 3 चम्मच संतरे का गूदा और गुलाब जल (जितना दोनों चीजों को मिलाने में इस्तेमाल हो), इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। मिलाने पर हल्का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

फायदे: फेस पैक में मौजूद संतरा और बेसन दोनों ही गर्मी के कारण हुई टैनिंग को दूर करते हैं। त्वचा पर जमा ऑइल और धूल-मिट्टी से छुटकारा दिलाते हैं। गुलाब जल त्वचा को प्राकृतिक गुलाबी निखार देने में मदद करता है।

3) संतरा + ओटमील

2 चम्मच संतरे का गूदा लें। इसमें एक चम्मच ओटमील मिक्सर में दरदरा पीसकर डाल दें। यह गाढ़ा स्क्रब करने वाला मिक्सचर बन जाएगा। इसे लेकर चेहरे को स्क्रब करें। उंगलियों से सर्कुलर मोशन में घुमाएं। 10 से 12 मिनट करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

फायदे: संतरा और ओटमाल दोनों ही जब त्वचा पर स्क्रब किए जाएंगे तो यह त्वचा के पोर्स में जमा ऑइल को गहराई से बाहर निकालेंगे। साथ ही डेड स्किन सेल्स का भी सफाया करेंगे। 

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन