शादी से पहले हर लड़की के पास होनी चाहिए ये 5 चीजें

By उस्मान | Published: May 3, 2018 12:07 PM2018-05-03T12:07:10+5:302018-05-03T12:07:10+5:30

वैसे तो शादी की शॉपिंग आखिरी दिन तक खत्म नहीं होती है लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दुल्हन बनने वाली हर लड़की को शादी से पहले जरूर खरीद लेना चाहिए।

Sonam Kapoor Marriage special: Things every bride must buy before getting married | शादी से पहले हर लड़की के पास होनी चाहिए ये 5 चीजें

शादी से पहले हर लड़की के पास होनी चाहिए ये 5 चीजें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। वो जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ जीवन की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। अगर जल्द ही आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है। शादी किसी भी लड़की के लिए एक बड़ा दिन होता है। हर लड़की अपनी शादी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। जाहिर है वो खूबसूरत दिखने के लिए शादी से बहुत दिनों पहले ही खरीदारी में लग जाती है। वैसे तो शादी की शॉपिंग आखिरी दिन तक खत्म नहीं होती है लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दुल्हन बनने वाली हर लड़की को शादी से पहले जरूर खरीद लेना चाहिए। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो चीजें।  

1) ज्वेलरी

आपको शादी से पहले ज्वेलरी की शॉपिंग कर लेनी चाहिए। आपको यह समझ लेना चाहिए कि आपके कपड़ों के साथ किस तरह की ज्वेलरी मैच करेगी। कुछ गाउन की नेकलाइन ऊंची होती है जिस पर केवल बड़े वाले इयररिंग्स अच्छे लगते हैं जबकि छोटे नेकलाइन पर छोटे इयररिंग्स चल जाते हैं। 

2) ब्राइडल एमरजेंसी किट

यह चीज आपके पास जरूर होनी चाहिए। अगर शादी के दिन कुछ गलत हो जाए, तो यह आपके काम आ सकती है। उदहारण के लिए अगर लास्ट मिनट में आपका बटन टूट गया, आप ब्रश करना भूल गई या आपके कपड़ों से स्मेल आने लगे तो इसमें मौजूद चीजें आपके काम आ सकती हैं।  

3) अंडरगार्मेंट्स

आपको अपनी शादी के लिए अपनी पसंद के कुछ अच्छे अंडरगार्मेंट्स जरूर लेने चाहिए। जाहिर है शादी के बाद आप हनीमून भी तो जाएंगी। सेक्सी अंडरगार्मेंट्स आपके साथी का दिल जीत सकते हैं। आपको सही फिटिंग के अंडरगार्मेंट्स खरीद लेने चाहिए।  

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स: रोजाना ये 2 होम मेड फेस पैक देते हैं नेचुरल ग्लो

4) ड्रेस गारमेंट बैग

चाहे आप अपनी ड्रेस के फिटिंग कराने जा रही हों या शादी का दिन तैयार होने जा रही हों, आपको अपने साथ ड्रेस गारमेंट बैग जरूर रखना चाहिए। इससे आपको अपने शादी के ड्रेस को कैरी करने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें- रिश्ता बर्बाद कर सकता है शादी से पहले सेक्स

5) बैग

शादी के बाद लड़कियों के पास एक बड़ा हैंड बैग जरूर होना चाहिए जिसमें वह अपनी जरूरी चीजों-शगुन के पैसे, मेकअप का सामान, चाभियां रख सकें। इसके साथ ही मेकअप बॉक्स, लैपटॉप बैग भी होना चाहिए ताकि जरूरत के समय वो उसे इस्तेमाल कर सकें। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

Web Title: Sonam Kapoor Marriage special: Things every bride must buy before getting married

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे