लाइव न्यूज़ :

Photos में दिखना चाहती हैं स्लिम और फिट तो पहनें ये 3 रंग, भूलकर भी ना पहनें इस 2 रंग के कपड़े

By मेघना वर्मा | Updated: March 1, 2020 09:13 IST

ये जरूरी है कि फिट होने के लिए आप योगा या फिर एक्सरसाइज रेग्युलर करें मगर कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स से भी आप खुद को  पतला दिखा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप जिस रंग के कपड़े पहनते हैं उससे भी आपकी बॉडी के शेप में फर्क पड़ता है। ऐसे ही कुछ रंग होते हैं जिन्हें पहनकर पतले लग सकते हैं।

आज कल लोग खुद को पतला दिखाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, डायट कर-कर के अपनी मनपंसद खाने की चीज से हफ्तों दूर रहते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जो बॉडी शेप पहनकर भी खुद को पतला दिखाने की कोशिश करते हैं, मगर बहुत कम ही लोग इसमें कामयाब हो पाते हैं। ये जरूरी है कि फिट होने के लिए आप योगा या फिर एक्सरसाइज रेग्युलर करें मगर कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स से भी आप खुद को  पतला दिखा सकते हैं। 

आप जिस रंग के कपड़े पहनते हैं उससे भी आपकी बॉडी के शेप में फर्क पड़ता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कुछ रंग जो हमे अच्छे लगते हैं वो एक्चुली में हमपर सूट नहीं करते वहीं कुछ कलर ऐसे होते हैं जो हमें पसंद तो बिल्कुल नहीं होते मगर हम पर सूट करते हैं। ऐसे ही कुछ रंग होते हैं जिन्हें पहनकर पतले लग सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो रंग जो आपकी बॉडी शेप को पतला दिखाता है।

1. ब्लैक

ब्लैक, जो हर रंग के शेड्स में सबसे ज्यादा डार्क होता है वो आपको पतला दिखाने में सबसे ज्यादा कामयाब भी होता है। जो लोग अपने बॉडी शेप को फिट दिखाना चाहते हैं या पतले लगना चाहते हैं उन्हें ब्लैक कलर जरूर पहनना चाहिए। वहीं ब्लैक के ही शेड में नेवी ब्लू, चॉकलेट ब्राउन और डार्क ग्रे कलर भी आपको पतला दिखाएंगे। 

2. मोनोक्रॉमेटिक शेड्स

अगर आपको अलग-अलग शेड्स के कपड़े पहनना पसंद है तो मोनोक्रॉमेटिक शेड्स पहन सकते हैं। ऐसे शेड्स आपक किसी भी कलर के डार्क शेड्स से शुरू होकर लाइट शेड पर खत्म होते हैं। ऐसे कलर भी आपको पतला दिखाने में मददगार होते हैं। आप इस शेड में कोई भी रंग पहन लें तो आप पतले लगेंगे।

3. डार्क एंड लाइड का कॉम्बिनेशन

अगर आप ब्लैक और शेड्स नहीं पहनना चाहते तो भी आप डार्क और लाइट के कॉम्बिनेशन को पहनकर भी खुद को पतला दिखा सकते हैं। इसमें भी कोशिश करिए कि आप बहुत ज्यादा अबरप्ट कलर ना पहनें। एक-दूसरे से मिलने वाले या ठीक कॉम्बिनेशन वाले कपड़े ही पहनें।

ना पहनें ये दो रंग

वहीं सात रंगों में कुछ कलर या कुछ शेड्स भी ऐसे होते हैं जिन्हें आपको बिल्कुल अवॉएड करना चाहिए। ये रंग आपकी बॉडी शेप को मोटा दिखाते हैं। जिससे आप बल्कि लगने लगते हैं। 

1. खांकी या ऑफ व्हाइट कलर

आप अगर बल्कि हैं तो इन दोनों रंगों को भूलकर भी ना पहनें। ये आपके शरीर को और बल्की दिखाएगी। इसके अलावा कोशिश करें कि आप सफेद रंग के टॉप या ब्लाउज पहनना भी कम करें। ये भी आपको बल्कि दिखाएंगे। 

2. गाढ़े रंग

आपका बल्कि शरीर आपके पेट की वजह से भी दिखाई देता  है। इसलिए कोशिश करें कि उसे ढककर रखें। वहीं आप बहुत ज्यादा गाढ़े रंग को पहनने से भी आप बल्कि लगेंगी। इसलिए जहां तक हो सके गाढ़ें रंग को अपने वॉर्डरोब से कम कर दें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन