लाइव न्यूज़ :

गुलाब जल के 5 आसान प्रयोग जो हफ्ते में दिलाएं गोरी, निखरी, बेदाग त्वचा

By गुलनीत कौर | Updated: September 14, 2018 09:07 IST

5 simple and easy ways to use rose water: मेकअप हटाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

Open in App

सालों से ही लोग 'रोज वाटर' याने एगुलाब जल के फायदे सुनते आ रहे हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन संबंधी कई सारी समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। सुंदर बनने के लिए घर पर किए जाने वाले कई नुस्खों में गुलाब जल का इस्तेमाल होता है। यह आपकी स्किन को सॉफ्ट, मुलायम और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आज हम आपको गुलाब जल के 5 ऐसे प्रयोग बताएंगे जिससे आप गोरी, निखरी और बेदाग त्वचा पा सकती हैं। 

1. टोनर

अपने महंगे टोनर की बजाय रोज सुबह और शाम गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इससे ना केवल आपके पैसे बचेंगे, साथ ही नेचुरल तरीके से आपको ग्लो मिलेगा।

2. मॉइस्चराइजर

गुलाब जल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह भी कम कर सकता है। जब त्वचा जरूरत से अधिक रूखी और बेजान होने लगे, तो गुलाब जल को दिन में दो बार मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करें। दो तीन दिन में ही फर्क दिखने लगेगा। 

3. मेकअप रिमूवर

मार्केट से आप जो मेकअप रिमूवर खरीदती हैं वे अपना काम तो पूरा करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए मेकअप हटाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: क्या हर दूसरे दिन फेस मास्क लगाना सही है? जानें हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए फेस पैक

4. आंखों के नीचे सूजन

आंखें थकी हुई या अक्सर उनमें सूजन लगने लगे तो रोजाना आंखों के नीचे और आसपास गुलाब जल लगाएं। कुछ ही दिनों में सूजन कम हो जाएगी और आंखें फ्रेश लगने लगेंगी। 

5. मुंहासे

मुंहासे हटाने में भी कारगर है गुलाब जल। आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाएं या फिर सिर्फ गुलाब जल को सीधा मुंहासों पर लगा लें। कुछ मिनट लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। गुलान जल मुंहासों में छिपी गंदगी को बाहर निकालेगा और धीरे-धीरे इन्हें जड़ से खत्म करेगा। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन