लाइव न्यूज़ :

30 के बाद नहीं दिखना चाहती हैं बूढ़ी तो फौरन बदल डालिए अपनी ये 5 स्किन केयर आदतें

By मेघना वर्मा | Updated: February 11, 2020 13:06 IST

30 की उम्र के बाद उनके चेहरे पर रिंकल्स और झुर्रियां आने लगती हैं। जिसे छिपाने के लिए हर लड़की अलग-अलग टिप्स को फॉलो करती है।

Open in App
ठळक मुद्देऑफिस में देरी या किसी कारण से हम जल्दबाजी में सन्सक्रीम लगाना जरूरी नहीं समझते या भूल जाते हैं। मेकअप करने के बाद जरूरी है कि आप अपने चेहरे से इसे अच्छी तरह साफ कर लें।

हर महिला चाहती है कि वो भीड़ में सबसे अलग लगे। खुद को फिट और सुंदर दिखाने के लिए वो किसी भी तरह का कसर नहीं छोड़ती। उम्र के साथ वो लगातार अपने चेहरे पर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती रहती है ताकि उनकी त्वचा से उनकी उम्र का पता ना चलें। बहुत सी महिलाएं इसके लिए पार्लर में हजारों रुपये खर्च भी करती हैं। मगर फिर भी उन्हें फायदा नहीं होता। 

खासकर 30 की उम्र के बाद उनके चेहरे पर रिंकल्स और झुर्रियां आने लगती हैं। जिसे छिपाने के लिए हर लड़की अलग-अलग टिप्स को फॉलो करती है। आपकी इस परेशानी की वजह बहुत हद तक आपकी ब्यूटी हैबिट्स हो सकती है। कुछ स्किन केयर टिप्स और कुछ आदतों को बदलकर आप अपनी प्रॉब्लम्स से बच सकती है।

आइए आपको हम कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से बच सकती हैं और 30 के बाद भी जवां दिख सकती हैं। 

1. पोर टाइनिंग टोरन

अगर आपकी उम्र 30 या उससे ज्यादा है तो ये एंटी एजिंग टोनर जरूर लगाएं। ये आपके पोर्स से लड़ता है। टोनर आपकी स्किन से पीएच लेवल को बैलेंस करता है और टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है। 

2. आई क्रीम

आंखों के आस-पास की स्किन पर आपकी बढ़ती उम्र का असर सबसे ज्यादा दिखता है। ये चेहरे का सबसे सेंसटिव हिस्सा होता है। इसिलए रूटीन में आंखों के पास डे और नाईट क्रीम लगाना मत भूलिए। आखों के आस-पास की झुर्रियों को कम करने का ये सबसे सही उपाय है। 

3. एंटी-एजिंग सीरम

एंटी-एजिंग सीरम में कई सारे विटमिन और पोषण मौजूद होते हैं। इसलिए जरूरी है कि एक समय के बाद आप अपनी स्किन एंटी एजिंग सीरम जरूर लगाए। आप अपने लिए विटामिन सी सीरम या hyaluronic एसिड सीरम को चुनें और इसका इस्‍तेमाल दिन में दो बार टोनर के बाद करें। 

4. सन्सक्रीम

अक्सर ऑफिस में देरी या किसी कारण से हम जल्दबाजी में सन्सक्रीम लगाना जरूरी नहीं समझते या भूल जाते हैं। मगर याद रखें बढ़ती उम्र के साथ आपकी स्किन पर एसपीएफ होना जरूरी है। सूरज के तपन आपकी उम्र के बढ़ने की प्रक्रिया को तेर कर सकता है। 30 की उम्र के बाद आप अपनी बॉडी के अनुसार एसपीएफ क्रीम लगाना जरूर शुरू कीजिए। 

5. मेकअप रिमूवर

मेकअप करने के बाद जरूरी है कि आप अपने चेहरे से इसे अच्छी तरह साफ कर लें। खासकर सोन से पहले स्किन से पूरी तरह मेकअप को रिमूव कर लें वरना आपकी स्किन को ये और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। आपकी स्किन इस वजह एजिंग भी दिखाई देने लगेगी।  

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन