लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी से लीजिए वन-शोल्डर ड्रेस कैरी करने के टिप्स, दिखेंगी बेहद स्टनिंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 24, 2022 17:18 IST

अगर आप वन-शोल्डर ड्रेसेस कैरी करना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा काफी एक्टिव रहती हैंअपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए शिल्पा काफी मशहूर हैंशिल्पा शेट्टी को अक्सर ही फिटनेस गोल्स देते हुए देखा जाता है

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अक्सर ही अपने फैशन सेंस को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी लाजवाब है। ऐसे में अगर आप किसी डेट पर जा रही हैं या फिर दोस्तों के साथ कैजुअल पार्टी करने वाली हैं और आपको कोई ड्रेस पसंद नहीं आ रही तो शिल्पा शेट्टी इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। दरअसल, अपने बेहतरीन फैशन सेंस की वजह से एक्ट्रेस आए दिन फैंस को फैशन गोल्स देती हुई नजर आ जाती हैं। ऐसे में आप किसी भी परफेक्ट मौके के लिए शिल्पा के वन-शोल्डर ड्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

वन-शोल्डर जंपसूट

इस फोटो में एक्ट्रेस को वन-शोल्डर ग्रीन जंपसूट पहने हुए देखा जा सकता है। इस लुक के साथ शिल्पा ने अपने बालों को खुला छोड़ा है। खास बात ये है कि इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि इस जंपसूट को मोहित राय ने डिजाईन किया है। आप ऑफिस पार्टी में यह लुक आराम से कैरी कर सकती हैं। 

वन-शोल्डर गाउन

शिल्पा शेट्टी नीतू अरोड़ा के फैशन ब्रांड से मस्टर्ड कलर का बोल्ड शोल्डर गाउन पहने हुए काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस गाउन की खास बात ये है इसमें क्रिस्टल का भी इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में आप किसी हल्के-फुल्के फंक्शन के लिए शिल्पा के इस गाउन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने इस लुक के साथ अपने मेकअप को मिनिमल रखा है और साथ में बालों को खुला छोड़ा है। आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

मैरून कलर की सीक्वेंस ड्रेस

शिल्पा शेट्टी के इस लुक की बात की जाए तो वो मैरून कलर की सीक्वेंस ड्रेस में बेहद एलिगेंट लग रही हैं। इस फिटिंग और स्लिट ड्रेस में शिल्पा स्टनिंग लग रही हैं। इस वन-शोल्डर ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने हाई हील्स कैरी की हैं और अपना मेकअप काफी सबटल किया है। अगर आप किसी खास पार्टी में जा रही हैं तो इस लुक को कैरी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। 

शॉर्ट ऑफ शोल्डर ग्लिटरी ड्रेस

इस फोटो में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की शॉर्ट ऑफ शोल्डर ग्लिटरी ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है। अगर आप किसी पार्टी में कुछ अलग लुक कैरी करना चाहती हैं तो शिल्पा के लुक को आप अपने अनुसार रीक्रिएट कर सकती हैं। आप चाहे तो एक्ट्रेस की तरह ही बोल्ड स्मोकी आईज  कर सकती है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीफैशनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स