लाइव न्यूज़ :

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन दिखना चाहती है सबसे खूबसूरत, पहनें एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड आउटफिट

By अंजली चौहान | Updated: September 20, 2025 13:12 IST

Shardiya Navratri 2025: अपनी पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्रेरणा लेकर अपने उत्सव के परिधानों की योजना बनाएं।

Open in App

Shardiya Navratri 2025:  हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में एक शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। त्योहार का समय वो समय होता है जब नए कपड़े, जश्न और आस्था में लोग डूबे होते हैं। 9 दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्रि उत्सव में एथनिक आउटफिट का आपके वॉर्डरोब में होना बहुत जरूरी है। पूरे नौ दिन आप सादगी से भरी और खूबसूरत दिखना चाहती है तो एक्ट्रेस से प्रेरणा लेकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस इंस्पायर्ड आउटफिट के बारे में जो आपकी नवरात्रि को एकदम यादगार बना देगी।

1- माधुरी दीक्षित की ऑरेंज साड़ी

नवरात्रि का पहला दिन माँ शैलपुत्री का होता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग नारंगी है। यह रंग ऊर्जा, खुशी और सकारात्मकता का प्रतीक है। माँ शैलपुत्री प्रकृति की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। ऐसे में आप माधुरी दीक्षित की तरह नारंगी रंग की साड़ी पहन सकती हैं जो कि बेहद खूबसूरत और सादगी से भरी हुई है। 

2- श्रद्धा कपूर की वाइट साड़ी

नवरात्रि का दूसरा दिन मां  ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और वैराग्य का प्रतीक हैं। उनका पंसदीदा रंग सफेद हैं ऐसे में आप इस दिन श्रद्धा कपूर की वाइट साड़ी से प्रेरणा ले सकती हैं। यह बेहद ग्लैमर्स और स्टाइल लुक देगी। सिंपल होने के साथ-साथ त्योहार के लिए यह एकदम बेस्ट है।

3- ऐश्वर्या राय बच्चन

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा करने से पहले खुदको तैयार करने के लिए आप लाल रंग के कपड़े जरूर पहने। तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का होता है जिनका लाल रंग पसंदीदा होता है। ऐसे में आप ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह लाल सूट या साड़ी पहन सकती हैं। यह आपके त्योहारी लुक में चार-चांद लगा देगा। 

4- जान्हवी कपूर 

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा की जाती है जिनका रंग रॉयल ब्लू है। यह रंग समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक है। माना जाता है कि माँ कूष्मांडा ने अपनी मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी। ऐसे में आप जान्हवी कपूर की बनारसी रॉयल ब्लू साड़ी की तरह साड़ी पहन सकती हैं जो आपके लुक को बहुत खूबसूरत बना देगा।

 

5- शिल्पा शेट्टी की येलो साड़ी

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। माता के लिए पीला रंग समर्पित है। ऐसे में अगर आप इस दिन पीले रंग की साड़ी या पीला रंग का पकड़ा पहनती है तो माता की आप पर कृपा होगी। इस दिन आप शिल्पा शेट्टी की सिंपल येलो साड़ी पहन सकती है। यह बहुत हल्की और सिंपल लुक लेकिन सबसे ज्यादा खूबसूरत है।

6- अनन्या पांडे ग्रीन साड़ी

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा की जाती है। हर नवरात्रि के दिन हर मां को कुछ रंग समर्पित है जिनका खास महत्व है। मां कात्यायनी को हरा रंग बहुत पसंद है और ऐसे में आप अनन्या पांडे से इंस्पायर ग्रीन साड़ी पहन सकती है जो आपके लुक में चार चांद लगा देगा। हरा  रंग प्रकृति, विकास और नई शुरुआत का प्रतीक है। माँ कात्यायनी शक्ति और साहस का रूप हैं।

7- नेहा धूपिया की ग्रे साड़ी

शारदीय नवरात्रि के सांतवे दिन आप  एक्ट्रेस नेहा धूपिया की ग्रे साड़ी से प्रेरणा लेकर इसे जरूर पहने। क्योंकि सातवां दिन  माँ कालरात्रि को समर्पित है जिनका रंग ग्रे है। यह रंग परिवर्तन और अंधकार के ऊपर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। माँ कालरात्रि सभी बुराइयों का नाश करती हैं।

8- तमन्ना भाटिया की पिंक साड़ी

माँ महागौरी की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन की जाती है। महागौरी का पसंदीदा रंग गुलाबी है जो कि प्रेम, दया और कोमलता का प्रतीक है। माँ महागौरी सभी पापों को हरने वाली मानी जाती हैं। ऐसे में आप तमन्ना भाटिया की पिंक साड़ी की तरह अपना लुक क्रिएट कर सकती हैं। यह बहुत स्टाइल लुक है जो पूजा के दौरान आरामदायक रहेगा।

9- पूजा हेगड़े

नवरात्रि का नौवां दिन माँ सिद्धिदात्री का होता है और इस दिन इनकी पूजा की जाती है। माता के पसंदीदा रंगों में बैंगनी सबसे ज्यादा पसंदीदा है। यह रंग समृद्धि और महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। माँ सिद्धिदात्री सभी सिद्धियाँ प्रदान करती हैं। आप इस दिन पूजा हेगड़े की तरह साड़ी जरूर पहने ये शुभ रहेगा और आपकी हर मनोकामना माता रानी पूरी करेगी। 

टॅग्स :शारदीय नवरात्रिफैशनमां दुर्गाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में इन कामों से मिलता है मां दुर्गा का अटूट आशीर्वाद, जानें कैसे प्रसन्न होंगी आदिशक्ति

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो