लाइव न्यूज़ :

इन तीन चीजों की मदद से सनबर्न और टैनिंग को कहें बाय-बाय, नहीं पड़ेगी किसी महंगे फेशियल की जरूरत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 1, 2023 16:58 IST

सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है, जिससे रैशेज, एजिंग, टैनिंग और त्वचा की अन्य समस्याएं हो जाती हैं। नतीजतन चेहरा खराब दिखने लगता है। इनमें से किसी भी समस्या से बचने के लिए आपको समय से पहले ही कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियां आते ही त्वचा विकार सहित कई स्वास्थ्य स्थितियां विकसित हो जाती हैं।इनमें से अधिकांश में त्वचा की विभिन्न समस्याएं होती हैं, जिनमें से सबसे आम सनबर्न और टैनिंग हैं।

Summer Skin Care Tips: गर्मियां आते ही त्वचा विकार सहित कई स्वास्थ्य स्थितियां विकसित हो जाती हैं। इनमें से अधिकांश में त्वचा की विभिन्न समस्याएं होती हैं, जिनमें से सबसे आम सनबर्न और टैनिंग हैं। दरअसल, सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है, जिससे रैशेज, एजिंग, टैनिंग और त्वचा की अन्य समस्याएं हो जाती हैं। नतीजतन चेहरा खराब दिखने लगता है। इनमें से किसी भी समस्या से बचने के लिए आपको समय से पहले ही कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

नींबू-शहद

नींबू और शहद में ऐसे गुण होते हैं जो सन टैन को दूर करने में सहायक होते हैं। ऐसे में अगर आप सनबर्न और टैनिंग की समस्या से परेशान हैं तो नींबू-शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए टैन्ड एरिया पर लगा रहने दें। फिर 30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। इससे न सिर्फ टैनिंग की समस्या दूर होगी बल्कि आपकी त्वचा भी ग्लोइंग और खूबसूरत बनेगी।

टमाटर

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट डेड स्किन को हटाने का काम करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक टमाटर को स्लाइस में काट लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर कुछ देर के लिए मलें और फिर पानी से धो लें। इस तरीके को हफ्ते में दो बार दोहराएं। इससे आपको काफी फर्क नजर आएगा।

एलोवेरा

एलोवेरा सेहत के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपकी त्वचा पर सनस्क्रीन की तरह भी काम करता है। इससे न सिर्फ सनबर्न और टैनिंग की समस्या दूर होती है, बल्कि यह त्वचा को मॉइश्चराइज भी करता है। इस्तेमाल करने के लिए एक मिक्सिंग बाउल में थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल और लैवेंडर ऑयल मिलाएं। फिर इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। यह टैनिंग दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन