Ramadan 2026 Mehndi Design: रमजान के पाक महीने में इबादत और रूहानियत के साथ-साथ तैयारी का भी अपना एक अलग ही उत्साह होता है। रमजान का महीना 18 फरवरी से लेकर 20 मार्च तक रहेगा। जहाँ हर तरफ इबादत और दुआओं का दौर होगा, वहीं इफ्तार पार्टियों और ईद की पूर्व तैयारी के लिए महिलाओं में मेहंदी का क्रेज भी होता है।
साल 2026 में मेहंदी के डिजाइनों में सादगी और आधुनिकता का एक खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है।
1 'चाँद-तारा' मोटिफ डिजाइन
रमजान की रूहानियत को दर्शाने के लिए हथेली के बीचों-बीच बारीक 'चाँद और सितारा' बनाना इस साल का सबसे बड़ा ट्रेंड है। इसे अक्सर मंडला आर्ट के साथ जोड़ा जाता है, जो दिखने में बेहद क्लासी और पारंपरिक लगता है।
2- अरेबिक फ्यूजन
अरेबिक मेहंदी कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती। 2026 में इसमें थोड़ा बदलाव आया है अब गहरी आउटलाइन के साथ अंदर बहुत बारीक और खाली जगह छोड़ी जाती है, जिससे डिजाइन उभर कर आता है। यह इफ्तार की दावतों के लिए सबसे लोकप्रिय चुनाव है।
3- मोरक्कन जियोमेट्रिक पैटर्न
अगर आप फूलों और बेलों से हटकर कुछ नया चाहती हैं, तो मोरक्कन स्टाइल आपके लिए है। इसमें बारीक लाइनें, चौकोर और त्रिकोणीय आकृतियाँ बनाई जाती हैं। यह डिज़ाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो 'बोहो-चिक' लुक पसंद करते हैं।
4- मिनिमलिस्टिक फिंगर डिजाइन
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई महिलाएँ पूरे हाथ की जगह सिर्फ उंगलियों पर भारी डिजाइन और हथेली को खाली रखना पसंद कर रही हैं। यह 'लेस-इज-मोर' का कॉन्सेप्ट इस रमजान काफी चर्चा में है।
5- लैंटर्न मोटिफ
अपनी कलाई के पास या हथेली पर एक छोटा लैंटर्न बनाएं। इसे साफ, ज्योमेट्रिक लाइनों से आउटलाइन करें, डिटेल्स को ज्यादा न करें, बस इतना करें कि यह साफ और मतलब वाला रहे।