प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में दोस्तों को दी 'ब्राइडल शावर' पार्टी, पहना लाखों का ड्रेस, देखें तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Published: October 30, 2018 09:46 AM2018-10-30T09:46:34+5:302018-10-30T09:46:34+5:30

Priyanka Chopra Bridal Shower Party: अपनी ब्राइडल शावर पार्टी के लिए प्रियंका ने वाइट गाउन, डायमंड नेकलेस, सॉलिटेयर ईयरिंग और हाई हील पम्प्स पहने थे।

Priyanka Chopra looked stunning in white gown during her bridal shower party in tiffany new york | प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में दोस्तों को दी 'ब्राइडल शावर' पार्टी, पहना लाखों का ड्रेस, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में दोस्तों को दी 'ब्राइडल शावर' पार्टी, पहना लाखों का ड्रेस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की पी.सी. यानी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शुरुआत में आई खबरों के मुताबिक इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में ही शादी होने की बात कही जा रही थी लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक यह शादी टलकर अगले साल जबवारी के महीने में भी हो सकती है। 

इसका मतलब है कि अभी प्रियंका की शादी में काफी टाइम है। लेकिन प्रियंका अभी से अपनी शादी और शादी से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। यही कारण है कि बीते रविवार उहोने अमेरिका में अपनी क्लोज फ्रेंड्स के साथ 'ब्राइडल शावर' पार्टी एन्जॉय की।

न्यूयॉर्क में हुई ब्राइडल शावर पार्टी

अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपनी हॉलीवुड फ्रेंड्स और क्लोज रिलेटिव्स के साथ प्रियंका ने जमकर पार्टी की। इन्स्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पर पार्टी की तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने #anyreasontoparty और #preweddingcelebrations जैसे दो हैशटैग भी डाले।

View this post on Instagram

पार्टी के दो दिन बाद यानी मंगलवार को प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

प्रियंका का वाइट गाउन

अपनी ब्राइडल शावर पार्टी के लिए प्रियंका ने वाइट गाउन पहना था। एक्सेसरीज के नाम पर गले में एक डायमंड नेकलेस, सॉलिटेयर ईयरिंग पहने थे। प्रियंका के इस फर वाले वाइट गाउन की कीमत 4 लाख से अधिक है। यह एक बॉडीकॉन गाउन है जिसके नीचे फर लगा हुआ है। गाउन की असल कीमत 4,40,302 रूपये बताई जा रही है।

View this post on Instagram

मेकअप एंड हेयर स्टाइल

पार्टी के लिए पांव में प्रियंका ने हाई हील पम्प्स पहने हैं। इनकी कीमत भी 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। हेयर स्टाइल के नाम पर प्रियंका ने अपने बालों को हलके कर्ल्स देते हुए केवल ब्लो ड्राई करवाया है। और बालों को बीच से पार्टीशन देते हुए खुला छोड़ा  है।

यह भी पढ़ें: वेडिंग सीजन में रोका, सगाई, मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं अनीता डोंगरे के ये 10 ऑउटफिट

पार्टी में शामिल हुए ये मेहमान

प्रियंका की इस ब्राइडल शावर पार्टी की लुक, उनकी ड्रेस से लेकर एक्सेसरीज सभी की चर्चा इंटरनेट पर जोरो शोरो से हो रही है। डिटेल यह भी आई है कि प्रियंका ने इस पार्टी के लिए खास तरह का मेकअप करवाया था जिसे सोशल मीडिया पर लड़कियों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

View this post on Instagram

पार्टी में पियंका के कई सारे दोस्तों के अलावा होने वाला पति निक जोनस के कुछ खास रिश्तेदार भी मौजूद थे। पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी थीं जिनके साथ डांस करते हुए प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की है। 

English summary :
Priyanka Chopra Bridal Shower Party Updates: Bollywood Desi Girl Priyanka Chopra will soon tie the knot with his boyfriend Nick Jonas. According to the news of the beginning, it was said that the marriage was to be held in the first week of December this year, but according to the latest news, this marriage can be postponed and even in the month of january next year.


Web Title: Priyanka Chopra looked stunning in white gown during her bridal shower party in tiffany new york

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे