लाइव न्यूज़ :

नेहा धूपिया के चेहरे पर दिखने लगा है ग्लो, हर प्रेग्नेंट महिला को मिलते हैं ये 6 ब्यूटी बेनेफिट्स

By गुलनीत कौर | Updated: September 3, 2018 12:12 IST

प्रेगनेंसी में नाखून लंबे हो जाते हैं और ब्रेस्ट यानी स्तनों का आकार भी बढ़ने लगता है।

Open in App

प्रेगनेंसी में सुबह उठते ही तबीयत खराब लगती है, बार-बार मितली जैसा मन होता है और पांव में सूजन भी आ जाती है। हर प्रेग्नेंट महिला इन परेशानियों से गुजरती है। लेकिन इन दिक्कतों से इतर प्रेगनेंसी के कई ब्यूटी बेनेफिट्स हैं, क्या कभी आपने इनके बारे में जाना है? बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में फैंस को अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सुनाई और अब सभी लगातार नेहा के मां बनने के इस खूबसूरत सफर पर एक टक नजरें गढ़ाए हुए हैं। नेहा के चेहरे पर अब प्रेगनेंसी का ग्लो दिखने लगा है।

बता दें कि हर गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान कुछ ब्यूटी बेनेफिट्स मिलते हैं, आइए जानते हैं क्या हैं वे फायदे: 

1. प्रेगनेंसी ग्लो

प्रेगनेंसी के 3 से 4 महीने के बाद से गर्भवती महिलाओं का चेहरा अचानक ग्लो करने लगता है और यह ग्लो धीरे-धीरे बढ़ता ही चला जाता है। दरअसल इसके पीछे एक बहुत बड़ा वैज्ञानिक कारण है। प्रेगनेंसी के दौरान बॉडी में खून का प्रवाह पहले से बढ़ जाता है जिसका असर स्किन पर दिखने लगता है। जैसे-जैसे स्किन को ब्लड की पूर्ति होने लगती है, वह ग्लो करने लगती है। 

2. होंठ हो जाते हैं बड़े

कुछ गर्भवती महिलाओं के होंठों का आकार भी पहले से बढ़ जाता है। इसके पीछे का कारण भी ब्लड फ्लो ही है। चूकी ब्लड का फ्लो चेहरे पर अधिक होता है इसलिए चेहरे की स्किन और इससे जुड़े अंगों पर अधिक असर देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के 3 से 4 महीने बाद भी कैसे छिपाएं अपना 'बेबी बम्प', तस्वीरों में नेहा धूपिया से पाएं फैशन गोल्स

3. स्किन में खास बदलाव

प्रेगनेंसी में होर्मोंस को लेकर खास बदलाव आता है जिसके चलते अगर लंबे समय से स्किन संबंधी कोई दिक्कत चल रही हो तो वो अपने आप ठीक हो जाती है। हां यह भी सच है कि प्रेगनेंसी में कुछ महिलाओं को स्किन इन्फेक्शन होने लगता है, लेकिन ऐसा सभी के साथ नहीं होता।

4. घने और शाइनी बाल

होर्मोंस का पॉजिटिव असर बालों पर भी आने लगता है। बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और वे पहले से घने और चमकदार बन जाते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान अगर बालों का थोड़ा भी ध्यान रखा जाए तो वे खूबसूरत बन जाते हैं। 

5. लॉन्ग एंड स्ट्रांग नेल्स

प्रेगनेंसी के दौरान बॉडी में एस्ट्रोजन नामक हॉर्मोन के स्तर के बढ़ने से नाखून लंबे और मजबूत बन जाते हैं। यह एक ऐसा हॉर्मोन है जिसका असर बॉडी में सबसे पहले नाखूनों पर ही देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: सेहत के साथ सुंदरता भी बढ़ाता है गेहूं, इस विधि से बनाएं फेस पैक, रात को सोने से पहले लगाएं

6. बड़े ब्रेस्ट

कई महिलाएं इस बात की जानकार होती हैं कि प्रेगनेंसी में स्तनों का आकर बढ़ जाता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है क्या आपको पता है? साइंस के मुताबिक एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन, एचसीजी, ये तीन हॉर्मोन बॉडी में स्तनों के आकर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं और प्रेगनेंसी में ये तीनों ही एक्टिव हो जाते हैं। इसलिए स्तनों का आकर बहुत अधिक हो ना हो, लेकिन पहले से जरूर बढ़ जाता है। 

टॅग्स :नेहा धूपियागर्भावस्थाब्यूटी टिप्सहेयर केयरस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यदंपतियों के बांझपन में पुरुषों की अहम भूमिका, वैज्ञानिक अध्ययन से हुआ खुलासा, पता लगाना संभव

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया