लाइव न्यूज़ :

तीन कारणों से गर्दन पर आता है जिद्दी कालापन, जानें इसे दूर करने के 5 घरेलु नुस्खे

By गुलनीत कौर | Updated: January 9, 2019 15:00 IST

समय से ना नहाना या फिर नहाते समय गर्दन पर साबुन ना लगाना। इसकी वजह से गर्दन की स्किन धीरे धीरे डार्क पड़ने लगती है।

Open in App

गर्दन के कालेपन का सबसे पहला कारण होता है शरीर की साफ सफाई ना रखना। समय से ना नहाना या फिर नहाते समय गर्दन पर साबुन ना लगाना। इसकी वजह से यहां की स्किन धीरे धीरे डार्क पड़ने लगती है। इसके अलावा ज्यादा देर तक धूप में रहने से और प्रदूषित वातावरण से भी गर्दन की स्किन पर कालापन आता है। मोटापा और मधुमेह भी इसका एक कारण है।

1) एलोवेरा जेल

एलोवेरा की फ्रेश जड़ लाकर उसमें से जेल निकालें। इसे गर्दन पर लगा लें। करीब 10 मिनट रखें और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। एलोवेरा में फैटी एसिड और विटामिन-सी होता है जो स्किन को लाइट बनाता है। इससे गर्दन का कालापन दूर हो जाएगा।

कितनी बार इस्तेमाल करें: एलोवेरा जेल को आप रोजाना अपनी स्किन परा लगा सकते हैं। यह एक नेचुरल चीज है और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होगा

2) बादाम/नारियल का तेल

बादाम या नारियल तेल की कुछ बूंदें अपनी उंगलियों पर लें और थोड़ा-थोड़ा करके गर्दन पर लगाते रहें। चाहें तो इस तेल में टी-ट्री ऑइल भी मिलाया जा सकता है। तेल लगाते समय सर्कुलर मोशन में मालिश करें। मसाज के बाद गुनगुने पानी से तेल साफ कर लें। बादाम तेल में मौजूद विटामिन-ई स्किन को सॉफ्ट बनाएगा और रंग साफ करेगा। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन में इजाफा होगा। इससे भी स्किन साफ होती है।

कितनी बार इस्तेमाल करें: चाहें तो रोजाना या फिर एक दिन के अंतर में इस तेल का स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है

3) बेकिंग सोडा

एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर और पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे गर्दन पर लगा लें। सूखने पर उंगलियों से 5 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पाने से ये पेस्ट निकाल लें। बेकिंग सोडा स्किन पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाता है और नीचे की साफ स्किन को ऊपर लाता है।

कितनी बार इस्तेमाल करें: बेकिंग सोडा बेहद असरदार होता है लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों को ध्यान से इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इसका सप्ताह में केवल 2 बार ही प्रयोग करें

4) जैतून का तेल

एक बाउल में जैतून का तेल और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला लें। रात को सोने से पहले इसे गर्दन पर लगाकर सो जाएं। सुबह उठाने पर गुनगुने पानी से निकालें। नींबू के रस में मौजूद विटामिन-सी स्किन को लाइट बनाता है और जैतून का तेल त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है।

कितनी बार इस्तेमाल करें: जैतून का अगर नेचुरल तेल है, यानी बिना मिलावट वाला तो रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तेजी से असर दिखाता है

5) आलू का रस

आलो को नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। आलू को घिस लें और उसका रस निचोड़ लें। इस रस को गर्दन परा लगाएं। 10 से 15 मिनट रहने दें और फिर गुनगुने पानी से गर्दन को धो लें। आलू के रस के प्रभाव से त्वचा का रंग लाइट हो जाएगा।

कितनी बार इस्तेमाल करें: आलू का रस आप रोजाना स्किन पर लगा सकते हैं। बशर्ते आलू एकदम फ्रेश होना चाहिए। पुराना हो चुका आलू इस्तेमाल ना करें

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन