लाइव न्यूज़ :

सफेद बाल से जुड़े हैं ये 3 मिथक, जिन्हें हम अक्सर सच समझ लेते हैं-आप भी जानिए क्या हैं वो

By मेघना वर्मा | Updated: February 15, 2020 12:37 IST

अक्सर लोग कहते हैं कि सफेद बालों को सिर से तोड़ना नहीं चाहिए इससे सफेद बाल और भी बढ़ जाते हैं। लोग कहते हैं कि अक्सर सफेद बाल तोड़ने से उसका पानी दूसरे बालों में लग जाता है और वो भी सफेद होने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमय के साथ बाल सफेद होने लगें तो बहुत से लोग अलग-अलग नुस्खें बताने लगते हैं। बाल आपकी खूबसूरती का बेहतरीन हिस्सा है। 

लोगों को आजकल सबसे ज्यादा जिस चीज की समस्या हो गई है वो हैं उनके तेजी से सफेद हो रहे बाल। कितना भी ट्रीटमेंट ले लो, दवा खा लो मगर लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होते जा रहे हैं। जिसे लेकर कई लोग परेशान हैं तो कई लोग इसकी ट्रीटमेंट भी करवा रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं की बाल आपकी खूबसूरती का बेहतरीन हिस्सा है। 

समय के साथ बाल सफेद होने लगें तो बहुत से लोग अलग-अलग नुस्खें बताने लगते हैं। कोई कहता है मेंहदी लगाना शुरू कर  दो कोई कहता है आंवला का रस पीओ। कोई कहता है सफेद बाल मत तोड़ो तो कोई कहता है सिर पर डाई मत लगाओं इससे भी बाल सफेद होते हैं। 

इस सभी नुस्खों में कौन सा सही है और कौन सा गलत? इस कश्मकश में आप सभी नुस्खों को ट्राई करने में लग जाते हैं। तब भी आराम नहीं मिलता तो ब्यूटी पार्लर या डॉक्टर से ट्रीटमेंट भी लेने लगती हैं। इस उलझन को सुलझाने के लिए आइए आपको बताते हैं इन सभी सवालों के जवाब। आप भी जानिए कि सफेद बाल से जुड़े कुछ मिथ और कुछ सच्चाई क्या है।

क्या नहीं तोड़ने चाहिए सफेद बाल?

अक्सर लोग कहते हैं कि सफेद बालों को सिर से तोड़ना नहीं चाहिए इससे सफेद बाल और भी बढ़ जाते हैं। लोग कहते हैं कि अक्सर सफेद बाल तोड़ने से उसका पानी दूसरे बालों में लग जाता है और वो भी सफेद होने लगते हैं। मगर एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं है। ये सिर्फ एक भ्रांति मात्र है। 

कलर लगाने से होते हैं बाल सफेद?

ये भी एक धारणा है कि बालों में कलर लगाना आप जितनी जल्दी शुरू करेंगे आपके बाल उतनी ही जल्दी सफेद हो जाएंगे। कितने लोग तो इस डर से बालों में कलर लगाते भी नहीं। एक्सपर्ट्स तो मानते हैं कि ये भी सिर्फ और सिर्फ वहम है। जब हम बालों में डाई लगाते हैं तो वो सिर्फ बालों में लगता है उसकी जड़ों पर नहीं। हां ये हो सकता है कि बहुत अधिक केमिकल से बाल रूखे हो जाएं। मगर डाई की वजह से कभी बाल सफेद नहीं होते। 

दूसरे की कंघी ना करें इस्तेमाल

अक्सर लोग ये भी कहते हैं कि उन लोगों की कंघी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिनके बाल सफेद होते हैं। इस चीज से भी आपके बाल जल्दी सफेद होते हैं। मगर ये भी एक भ्रांती मात्र है। हां हाइजीन पर्पज से आपको अपनी अलग कंघी इस्तेमाल जरूर करनी चाहिए मगर इससे कभी आपके बाल सफेद नहीं होते। 

क्यों होते हैं बाल सफेद

डॉक्टर्स की मानें तो बाल सफेद होने का कारण बढ़ता प्रदूषण और हमारा खान-पान है। बिगड़े हुए रुटीन के साथ आपका तनाव भरा दिन आपके बालों को तेजी से सफेद कर रहा है। आपके शरीर में प्रोटीन, आयरन, बी-12, जिंक आदि की कमी भी आपके बालों को सफेद करने में सबसे बड़ा कारण होता है। 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स