लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में घर पर ही कर रही हैं वैक्स तो इन 3 बातों को बसा लें दिमाग में, वरना हो जाएगी गड़बड़

By मेघना वर्मा | Updated: July 2, 2020 16:28 IST

लॉकडाउन के समय में वैसे तो कोई भी पार्लर नहीं खुल रहा। इसी वजह से महिलाओं के ब्यूटी रूटीन भी काफी प्रभावित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देआपकी स्किन बहुत सेंस्टिव है तो कैफीन, अल्कोहल, और नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें। पीरियड्स के दौरान वैक्स ना करवाएं इसमें दर्द ज्यादा होगा।

वैक्सिंग, महिलाओं के ब्यूटी रूटीन का एक जरूरी हिस्सा होता है। अनचाहे बालों को हटवाकर वो और खूबसूरत दिखना चाहती हैं। हाथ-पैर के साथ आज कल पार्लर में फुल बॉडी वैक्सिंग की सर्विस भी शुरू हो चुकी है। वैक्सिंग से ना सिर्फ अनचाहे बाल निकलते हैं बल्कि आपकी टैनिंग भी कम हो जाती है। पूरा शरीर क्लीन दिखता है।

इस लॉकडाउन के समय में वैसे तो कोई भी पार्लर नहीं खुल रहा। इसी वजह से महिलाओं के ब्यूटी रूटीन भी काफी प्रभावित हुआ है। महिलाएं अब घर पर ही वैक्सिंग भी करने लगी हैं। वहीं अपने से वैक्स करने के बाद बहुत सारी तकलीफें भी झेलनी पड़ती हैं। जैसे स्किन पर रैशेज या लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। 

इन परेशानियों से निपटने के लिए जरूरी है कि कुछ नियमों का पालन किया जाए-

1. नहाने के तुरंत बाद

घर पर खुद से वैक्स कर रही हैं या पार्लर में इस बात का खास ध्यान रखें कि नहाने के तुरंत बाद वैक्स ना करें। गीले शरीर में बाल ज्यादा सॉफ्ट हो जाते हैं और वह जल्दी नहीं निकलते। ऐसे में नहाने के तुरंत बाद वैक्स करने पर वैक्स का असर नहीं होता और बाल अच्छे से नहीं निकलते। 

2. सेंस्टिव स्किन है

आपकी स्किन बहुत सेंस्टिव है तो कैफीन, अल्कोहल, और नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें। ज्यादा मात्रा में इन चीजों का सेवन करने से स्किन फूल जाती है। इसी तरह नमक भी कम मात्रा में लें। वैक्स कराते समय भी वैक्स की क्वालिटी से कोई समझौता ना करें।

3. दोबारा वैक्स

इस बात का ध्यान दें कि जल्दी-जल्दी वैक्स ना करें। तभी वैक्स करें जब आपके बालों की पूरी ग्रोथ हो चुकी हो। खासकर इंटीमेट एरिया में इस बात का बिल्कुल ही ध्यान रखें। जब पूरी ग्रोथ हो जाए तभी वैक्सिंग करवाएं। पीरियड्स के दौरान वैक्स ना करवाएं इसमें दर्द ज्यादा होगा।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन