लाइव न्यूज़ :

मेहंदी सेरेमनी में डिफरेंट लुक पाने के लिए करिश्मा तन्ना से लें फैशन टिप्स, लगेंगी सबसे खूबसूरत

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 5, 2022 16:10 IST

करिश्मा तन्ना ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए जहां कलरफुल कॉम्बिनेशन को छोड़कर सफेद रंग को चुना था तो वहीं मेहंदी सेरेमनी के लिए उन्होंने कलरफुल येलो लहंगा कैरी किया।

Open in App
ठळक मुद्दे करिश्मा का स्टाइल स्टेटमेंट फैंस को काफी पसंद आता है।उनका मेहंदी सेरेमनी लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कई बार महिलाओं को किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार की मेहंदी सेरेमनी में जाने के लिए ड्रेस नहीं समझ में आती है। ऐसे में वो कंफ्यूज हो जाती हैं कि आखिर ट्रेडिशनल ड्रेस के लिए फैशन टिप्स किससे ली जाए।

अगर आप भी इस दुविधा में हैं तो टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) आपके लिए समाधान निकाल सकती हैं। दरअसल, करिश्मा का स्टाइल स्टेटमेंट फैंस को काफी पसंद आता है। यही कारण है कि उनका मेहंदी सेरेमनी लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आईए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी क्या पहना था। 

करिश्मा तन्ना ने कैरी किया कलरफुल येलो लहंगा

करिश्मा तन्ना ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए जहां कलरफुल कॉम्बिनेशन को छोड़कर सफेद रंग को चुना था तो वहीं मेहंदी सेरेमनी के लिए उन्होंने कलरफुल येलो लहंगा कैरी किया। मेहंदी सेरेमनी के लिए उनका ओवरऑल लुक काफी अमेजिंग और डीसेंट लग रहा है। एक्ट्रेस ने फेमस फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना के कलेक्शन से अपने लिए लहंगा पसंद किया था।

अपनी मेहंदी के लिए करिश्मा तन्ना ने मरोडी वर्क के साथ बंधनी प्रिंट वाले मस्टर्ड येलो कलर के लहंगे को पहना था। यही नहीं, एक्ट्रेस के लहंगा स्कर्ट को मैचिंग ब्लाउज और ऑर्गेना सिल्क दुपट्टे के साथ पेयर किया गया था। यही नहीं, इसके साथ एक्ट्रेस ने जो ज्वेलरी कैरी की थी, वो भी बेहद खूबसूरत लग रही है। 

करिश्मा ने हल्दी सेरेमनी के लिए क्या किया था कैरी?

उन्होंने इस मौके पर सुकृति ऐंड आकृति लेबल का का सफेद शरारा बेहद खूबसूरती से कैरी किया। बता दें कि एक्ट्रेस का शरारा सेट ऑर्गैनिक कॉटन से तैयार किया गया है। इसकी कुर्ती शॉर्ट लेंथ की है। शरारे की खास बात ये है इसमें स्पगैटी स्लीव्स हैं, जिन्हें गोल्डन किरण से सजाया गया है। इस पर सफेद धागे से कढ़ाई की गई है और सितारा वर्क जोड़ा गया है।

एक्ट्रेस ने साथ में घेरदार शरारा कैरी किया है और साथ में किरण लगा दुपट्टा भी है। कुल मिलाकर करिश्मा का शरारा बेहद खूबसूरत है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को नेचुरल रखा, जबकि हेयरस्टाइल भी बेहद सिंपल और सोबर रखी जिससे उनका हल्दी सेरेमनी लुक काफी उबरकर सामने आ रहा है। 

टॅग्स :करिश्मा तन्नाफैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल