करीना कपूर बर्थडे: बीवी से लेकर मां तक, हर लुक में होती है फिट, हर लड़की को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: September 21, 2019 01:17 PM2019-09-21T13:17:10+5:302019-09-21T13:17:10+5:30

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना की गिनती फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। ऐसे में उनका हर फैन उनकी स्किन और हॉट फिगर का कायल है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके इस फिगर का राज क्या है। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं आखिर 39 साल में भी कैसे करीना खूद को मेंटेन रखती हैं।

Kareena Kapoor Birthday: Kareena's Beauty tips, Fitness, Workout, Diet Plan Secret to get Hot Figure | करीना कपूर बर्थडे: बीवी से लेकर मां तक, हर लुक में होती है फिट, हर लड़की को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

हर लड़की को फॉलो करने चाहिए करीना कपूर के ये टिप्स

Highlightsकरीना के परफेक्ट फिगर का राज वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइटइंसान को अपने जीवन के प्रति एक हेल्दी नजरिया रखना चाहिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस बेबो यानी करीना कपूर खान का आज 39वां बर्थडे है। 'कभी खुशी कभी गम' की हॉट 'पू' से लेकर 'जब वी मेट' की 'गीत' तक करीना बॉलीवुड की वो हिरोइन है जो अपने करियर के पीक पर शादी से लेकर प्रेग्नेंसी में रैम वॉक पर चलने तक, कई लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं।

करीना के बर्थडे के मौके पर पटौदी हाउस को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। करीना इस बार अपना बर्थडे पटौदी हाउस में मना रही है। करीना के बर्थडे की कुछ तस्वीरें उनकी बहन करिश्मा कपूर नें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस मौके पर करीना ने व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया जिसमें वो हमेशा कि तरफ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना की गिनती फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। ऐसे में उनका हर फैन उनकी स्किन और हॉट फिगर का कायल है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके इस फिगर का राज क्या है। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं आखिर 39 साल में भी कैसे करीना खूद को मेंटेन रखती हैं।

पॉजिटिव सोच

करीना कपूर का मानना है कि किसी भी इंसान को फिट रहने के लिए उसका पॉजिटिव सोचना बेहद जरूरी है। इंसान को अपने जीवन के प्रति एक हेल्दी नजरिया रखना चाहिए। सकारात्म सोच, संतुलित आहार और सही एक्सरसाइज ही करीना को भी फिट रखने में मदद करती है।

डाइट में कंट्रोल

करीना कपूर खान का कहना है कि वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइट उनकी परफेक्ट फिगर का राज है। यह कॉम्बिनेशन उनकी फिटनेस और खूबसूरती का असली राज है। खाने-पीने के मामले में वो पूरी तरह से इंडियन है। उनका कहना है कि खुद के फिगर को मेंटेन रखने के लिए वो कभी भी खुद को भूखा नहीं रखती, बल्कि भर पेट खाना पसंद करती है। इससे उनका शरीर बेहतर काम करता है और फिटनेस भी ठीक रहती है।

करीना के परफेक्ट फिगर का राज वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइट
करीना के परफेक्ट फिगर का राज वर्कआउट के साथ हेल्दी वेजिटेरियन डाइट

नियमित योगा का अभ्यास

करीना अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोज पावर योगा और हॉट योगा का अभ्यास करती हैं। करीना को जिम में पिलाटेज एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है। उनका मानना है कि यह वजन घटाने, शरीर में लचीलापन लाने और फिगर को परफेक्ट रखने के लिए सबसे अच्छा वर्कआउट है। करीना हफ्ते में कम से कम 2 से 3 दिन इस एक्सरसाइज को करती हैं। साथ ही करीना कपूर अपने रोज के फिटनेस रूटीन में सूर्य नमस्कार, अष्टांग योग, नौकासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन भी करती हैं।

Web Title: Kareena Kapoor Birthday: Kareena's Beauty tips, Fitness, Workout, Diet Plan Secret to get Hot Figure

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे