लाइव न्यूज़ :

मुंहासों, फुंसियों और काले धब्बों से इस घरेलू नुस्खे के जरिए पाएं छुटकारा, जूही परमार ने शेयर किया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 6, 2022 16:58 IST

इंस्टाग्राम पर जूही परमार ने एक्ने, पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और ऑयली स्किन की मदद के लिए एक DIY ट्रिक शेयर की।

Open in App

नई दिल्ली: ज्यादातर लोगों के लिए मुंहासे हमेशा से एक समस्या रही है। मुंहासों, फुंसियों और काले धब्बों से निपटना कोई आसान काम नहीं है। ऐसे में अधिकांश लोग मुंहासों, फुंसियों और काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार इन प्रोडक्ट्स से मनमुताबिक नतीजे नहीं मिलते। इसके अलावा बड़ी तादाद में लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ये प्रोडक्ट्स जरा भी सूट नहीं करते हैं। 

टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि आप कैसे मुंहासों, फुंसियों और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। यही नहीं, उन्होंने घरेलू नुस्खे के जरिए मुंहासों, फुंसियों और काले धब्बों से निपटने के बारे में कुछ टिप्स शेयर की हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "त्वचा की विभिन्न चुनौतियां और टमाटर और शहद के साथ रसोई से एक सरल उपाय।"

त्वचा के लिए शहद और टमाटर के फायदे

जूही के अनुसार, शहद और टमाटर त्वचा की सामान्य समस्याओं जैसे मुंहासे, फुंसी, काले धब्बे और तैलीय त्वचा से प्रभावी ढंग से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। जब त्वचा पर लगाया जाता है तो शहद बिना किसी एलर्जी के इसे हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है। यह एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है, जिसका अर्थ है, यह प्रभावी रूप से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और स्मूथ सेल टर्नओवर को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा कोमल और साफ हो जाती है। यह सनबर्न के लिए भी उपयोगी है।

टमाटर मुंहासों से छुटकारा पाने और रोमछिद्रों को साफ करने के लिए जाना जाता है। शहद की तरह ही टमाटर भी सनबर्न से राहत दिलाने और आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक देने में मदद कर सकता है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन