लाइव न्यूज़ :

ग्लैमरस दिखना है तो जींस-टॉप नहीं बल्कि इस तरह से ओढ़िए दुपट्टा, लगेंगी सबसे अलग

By मेघना वर्मा | Updated: February 4, 2020 12:48 IST

एक कंधे की तरफ दुपट्टा ओढ़कर उसमें पिन लगा लें फिर दुपट्टे को बाजू के पास लाकर मोड़ लें। ये एक कंर्फटेबल स्टाइल है जो बेहद खूबसूरत भी लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देक्लासी और इंडियन लुक के लिए दुप्पटे को कंधे के चारों तरफ ड्रेप करें।आपके दुपट्टे का कॉर्नर हैवी हो या उनपर ज्यादा काम हो तो उसे एक कंधे पर रखकर आपनी इंडियन ड्रेस का स्टाइलिश लुक बढ़ा सकते हो।

आज का यूथ फैशन और स्टाइल के मामले में सबसे आगे है। बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के साथ उन्हें इस बात का अंदाजा है कि उस ड्रेस को कैरी कैसे करना है। ग्लैमरस दिखने के लिए आज यूथ अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ बहुत सारे एक्सपेरिमेंट करते हैं। वैसे आज के समय में लोग खुद को ग्लैमरेस दिखाने के लिए जींस टॉप या वेस्टर्न कपड़े को पहनना पसंद करती हैं। मगर ऐसा नहीं है इंडियन ड्रेस के थोड़े से टच से आप खुद को और ग्लैमरस दिखा सकती हैं। 

लहंगा चोली हो या सलवार कमीज इन दोनों पर ही दुपट्टा काफी अच्छा लगता है। भारतीय ट्रेडिशनल ड्रेस में दुपट्टे की खास अहमियत होती है। ये आज भी आपके लुक को बेहद खूबूसरत और ग्लैमरस बना देती है। वैसे आप दुप्पटे को अलग-अलग तरीके से ओढ़ कर इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं। अपने ड्रेस को और आकर्षक बनाने के लिए आप किस तरह दुपट्टा ओढ़ सकती हैं। आइए हम बताते हैं आपको-

1. एक कंधे पर दुपट्टा

अगर आपके दुपट्टे का कॉर्नर हैवी हो या उनपर ज्यादा काम हो तो उसे एक कंधे पर रखकर आपनी इंडियन ड्रेस का स्टाइलिश लुक बढ़ा सकते हो। प्लेन सूट पहना हो तो उसके साथ ऐसे दुपट्टा बहुत अच्छा होता है। इसमें एक कंधे की तरफ दुपट्टा ओढ़कर उसमें पिन लगा लें फिर दुपट्टे को बाजू के पास लाकर मोड़ लें। ये एक कंर्फटेबल स्टाइल है जो बेहद खूबसूरत भी लगता है।

2. हाइनेक स्टाइल है परफेक्ट

दुपट्टा का ये स्टाइल भी आपके लिए परफेक्ट है। इसमें आप दुप्पटे को खोलकर इसे बीच से मोडें और दोनों कंधों पर डाल लें। इसे गर्दन में लपेट कर रखें। इस स्टाइल से आप दुपट्टे को खूबसूरत कुर्ती या ब्लाउज-लहंगे के साथ भी पहन सकते हैं। ये आप पर बहुत सूट करेगा। 

3. कंधे के चारों ओर करें ड्रेप

क्लासी और इंडियन लुक के लिए दुप्पटे को कंधे के चारों तरफ ड्रेप करें। लाइट सूट या अनारकाली या हैवी एम्ब्रायड्री वाले दुप्पटे को इस तरह कैरी कर सकते हैं। प्लेन सूट के साथ हैवी दुपट्टा में यह अंदाज अच्छा लगता है। 

4. पीछे से ओढ़े दुपट्टा

दुपट्टा को आगे ओढ़ने के बजाए आप पीछे से ओढ़कर भी एलीगेंट दिख सकती हैं। लहंगे पर अक्सर इसी तरह से ओढ़ा जाात है। इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती। दुपट्टे को पीछे की ओर ओढ़कर आगे कमर की तरफ ले आएं। इसके दोनों सिरे आगे की ओर होने चाहिए और दोनों हाथों में इसके दोनों सिरे हों। इन दोनों सिरों की लंबाई बराबर होनी चाहिए।

5. कैप स्टाइल जचेंगी आप पर

इस स्टाइल में भी आप बखूबी जचेंगी। इसके लिए सीने पर आगे की ओर फैला दुपट्टा यह सबसे सेफ स्टाइल है। सलवार, सूट या लहंगे पर दुपट्टे को कैप की तरह कैरी करना परफेक्ट आइडिया है। ये हल्के दुपट्टे को भी खास बनता है। 

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल