लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: रात में सोने से पहले कर लें ये 5 काम, सुबह उठते ही बाल हो जाएंगे सिल्की और शाइनी

By मेघना वर्मा | Updated: January 31, 2020 16:17 IST

बालों को खूबसूरत बनाने उन्हें सिल्की और शाइनी बनाने के लिए हम बहुत से तरीके अपनाते हैं मगर कुछ फायदा नहीं होता। बहुत सी लड़कियां तो अपने बालों पर हजारों रुपए भी खर्च करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिस तरह आपकी बॉडी को पोषण की जरूरत होती है।हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को जरूर धुलें।

आपकी खुबसूरती में आपके बाल चार चांद लगाते हैं। आप चाहें जितना ही सुंदर क्यों ना लगें अगर आपके बाल ठीक नहीं है तो आपका मेकअप भी बेकार सा लगने लगता है। वहीं अगर आप कुछ मेकअप ना भी करें और बाल बेहतरीन तरह से बना लें तो आपका लुक परफेक्ट लगता है। 

बालों को खूबसूरत बनाने उन्हें सिल्की और शाइनी बनाने के लिए हम बहुत से तरीके अपनाते हैं मगर कुछ फायदा नहीं होता। बहुत सी लड़कियां तो अपने बालों पर हजारों रुपए भी खर्च करती हैं। मगर फिर भी उनको शाइनी और चमकदार सिल्की बाल नहीं मिलते। मगर क्या आप जानती हैं कि रात को सोने से पहले अगर आप कुछ काम कर लें तो सुबह आपके बाल सिल्की बन सकते हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बालों को रातो-रात सिल्की और शाइनी बना सकती हैं। 

1. रात में लगाएं बालों में तेल

जिस तरह आपकी बॉडी को पोषण की जरूरत होती है इसी तरह आपके बालों को भी पोषण की जरूरत होती है। इसलिए अपने बालों में रात में तेल जरूर लगाएं। जिसे रात भर बालों में लगा रहने दें। फिर इसे सुबह धो लें। नारियल, बदाम या सरसों का तेल लगाएं।

2. सीरम करेगा कमाल

आपको अगर तेल में कंफर्ट नहीं है तो आप बालों में सीरम लगाकर भी सो सकते हैं। हेयर सीरम आपके बालों में फ्रिजनेस को कम करता है। इससे आपके ड्राई हेयर की समस्या भी कम होगी। 

3. बांध के सोएं बाल

अक्सर हम अपने बालों को सोते समय खोल लेते हैं जो की बहुत गलत आदत है। बालों को कभी भी ओपन करके नहीं सोना चाहिए। इससे बालों के टूटने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए बालों को हल्के हाथों से बांध कर सोएं।

4. गंदे बालों को लेकर ना सोएं

हफ्ते में 2 से 3 बार बालों को जरूर धुलें। कभी भी बालों को गंदा करके ना सोएं या गंदे बाल के साथ ना सोएं। इससे आपके स्केल्प ब्लॉक हो जाएंगे जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। बालों को रेग्युलर वॉश जरूर करें।

5. कर लें कवर

रात में बिस्तर के संपर्क में आने से भी बाल टूटते हैं और रफ होते हैं। इसलिए अपने बालों को सोने से पहले ढक लें। इसके लिए या तो आप सॉफ्ट कपड़ा या सॉफ्ट तौलिया यूज कर सकती हैं।इससे दोमुंहे बाल भी कम हो जाएंगे। 

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स