लाइव न्यूज़ :

आईब्रोज को शेप देते समय याद रखें ये 4 बातें, पाएंगी परफेक्ट लुक

By गुलनीत कौर | Updated: June 3, 2018 13:09 IST

Simple Eyebrow Shape Tips: जब भी आप आइब्रोज को शेप दें या उसमें कलर फिल करें तो ध्यान रहे कि उसे ज्यादा डार्क न करें।

Open in App

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में आईब्रोज का खास योगदान होता है। इनकी शेप बनवाते ही चेहरे की लुक बदल जाती है। लेकिन अगर ये शेप चेहरे के आकर के हिसाब से ना बने, ज्यादा पतली या ज्यादा मोटी हो जाए तो यह चेहरे की लुक खराब कर देता है। आईब्रोज से चेहरे को एट्रैक्टिव लुक मिलती है, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि ये परफेक्ट तरीके से बनवाई जाए। तो अगर आप भी हर बार परफेक्ट आईब्रोज चाहती हैं तो इसे बनवाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखें। 

1. इस तरीके की करवाएं थ्रेडिंग

जब भी आप पार्लर में थ्रेडिंग करवाने जाएं तो कुछ बातों को हमेशा याद रखें। थ्रेडिंग करवाते समय आईब्रोज को ज्यादा ट्रिम ना कराएं, दोनों आइब्रोज के बीच ज्यादा गैप न रखवाएं और किनारों से सिर्फ एक्सट्रा बाल ही रिमूव करवाएं। इतने में ही आपकी आईब्रोज परफेक्ट बन जाएगी।

2. इस तरह का कलर चुनें

अगर आप खुद आईब्रोज को शेप देने का सोच रही हैं तो आईब्रोज पेंसिल के रंग का खास ख्याल रखें। यह कलर आपकी आईब्रोज के बालों के रंग से हेयर से मिलता-जुलता ही होना चाहिए। अगर आपको रंग को लेकर दुविधा हो रही हो तो हमेशा डार्क कलर चुनें। लेकिन अगर आईब्रोज का कलर पूरा ब्लैक हो तो डार्क ब्राउन पेंसिल का इस्तेमाल करें। इससे आईब्रोज को नेचुरल लुक मिलेगा। 

3. बेस मेकअप के बाद करें फिल

अगर मेकअप के साथ आईब्रोज सेट करनी हो तो चेहरे पर कंसीलर, फाउंडेशन और कॉम्पैक्ट पाउडर अप्लाई करने के बाद ही आईब्रोज को शेप दें। अगर आप पहले आईब्रोज को शेप देंगी तो बाद में फाउंडेशन या कांसीलर लगाते समय यह कलर फैल सकता है।

यह भी पढ़ें: जाने अनजाने रोजाना आप भी करती हैं ब्रा से जुड़ी ये गलतियां

4. आइब्रोज ब्लेंड करने का तरीका

जब भी आप आइब्रोज को शेप दें या उसमें कलर फिल करें तो ध्यान रहे कि उसे ज्यादा डार्क न करें। क्योंकि इससे नैचुरल लुक खराब हो जाता है। पेंसिल से आईब्रोज के बालों के बीच के गैप को हल्का-हल्का स्ट्रोक करते हुए भरेंह। इससे नेचुरल लुक बनी रहेगी। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन