लाइव न्यूज़ :

लंबी, घनी आई लैशेज पाने के 3 आसान तरीके, एक का भी इस्तेमाल हफ्ते में दिलाएगा रिजल्ट

By गुलनीत कौर | Updated: September 10, 2018 10:11 IST

Natural ways to get get long and healthy eyelashes: रोजाना रात सोने से पहले किए गए ये उपाय एक ही सप्ताह में दिला सकते हैं घनी आई लैशेज।

Open in App

चेहरा हमारी पर्सनालिटी का प्रतिनिधित्व करता है और इस चेहरे की खूबसूरती को बयां करती हैं आंखें। महज आंखों के सुन्दर होने से ही पूरा चेहरा आकर्षक लगने लगता है। इसलिए अक्सर महिलाओं की यह कोशिश होती है कि उनकी आंखें खूबसूरत दिखें। आंखों को सुंदर दिखाने के पीछे आई लैशेज यानी पलकों का बड़ा योगदान होता है। लेकिन अगर आपकी पलकें घनी नहीं हैं तो उन्हें आगे बताए जा रहे 3 में से किसी भी एक घरेलू नुस्खे के रेगुलर इस्तेमाल से घना बनाएं। महज एक सप्ताह में आपको बेहतरीन रिजल्ट मिल सकता है। 

1. कैस्टर ऑयल

उंगली की मदद से या फिर आई लैशेज ब्रश की मदद से पलकों पर कटर ऑयल लगाकर सो जाएं। एक सप्ताह तक रोजाना रात इस प्रयोग को करें। पलकें यकीनन लंबी और घनी बन जाएंगी। कैस्टर ऑयल को पलकों के अलावा आई ब्रोज पर भी इस्तेमाल करके घनी आई ब्रोज पा सकती हैं। 

2. विटामिन-ई कैप्सूल

मार्केट में आसानी से विटामिन-ई का कैप्सूल मिल जाता है। इसे तोड़कर पलकों पर लगाएं। चाहें तो लगाकर सो जाएं या फिर लगाने के आधे घंटे के बाद निकाल भी सकती हैं। विटामिन-ई से बालों की ग्रोथ होती है। विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल पलकों के अलावा आई ब्रोज और सिर के बालों पर भी करेंगी तो यहां के बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: क्या हर दूसरे दिन फेस मास्क लगाना सही है? जानें हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए फेस पैक

3. मसाज भी आएगी काम

आखों की आई लिड से ही पलकों के बालों की ग्रोथ होती है और यहां का ब्लड फ्लो यदि अच्छा होगा तो ग्रोथ में तेजी आएगी। दोनों हाथों की रिंग फिंगर यानी तीसरी उंगली से आई लिड की कम प्रेशर देते हुए 5 से 10 मिनट रोजाना मसाज करें। इस मसाज से रक्त का प्रवाह बढ़ेगा और हेयर ग्रोथ में मदद मिलेगी।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन