ब्रा खरीदते समय अपनाएं ये टिप्स, कभी नहीं होगी साइज और फिटिंग की समस्या

By मेघना वर्मा | Published: July 24, 2020 02:09 PM2020-07-24T14:09:32+5:302020-07-24T14:09:32+5:30

आपको ऑन लाइन इस बात की ग्राफिक्स के साथ पता चल जाएगा कि आपको किस ड्रेस के साथ कैसी ब्रा पहननी चाहिए।

how to choose perfect bra, tips to follow while shopping bra | ब्रा खरीदते समय अपनाएं ये टिप्स, कभी नहीं होगी साइज और फिटिंग की समस्या

ब्रा खरीदते समय अपनाएं ये टिप्स, कभी नहीं होगी साइज और फिटिंग की समस्या

Highlightsहर महिला के ब्रेस्ट का आकार अलग होता है। ब्रा आपने सही साइज की खरीद भी ली है तो ये जरूरी है कि आप उसे सही तरीके से पहनें।

स्टाइलिश ब्रा आज के समय में फैशन का हिस्सा बन चुका है। मार्केट में बहुत तरह की और बहुत सारी डिजाइन्स की ब्रा मिलती है। लड़कियां अपने मन और फैशन सेंस के हिसाब से ब्रा खरीदती है। कई बार महिलाओं को ब्रा की साइज और फिटिंग की समस्या हो जाती है। 

कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो अपने साइज की ब्रा के लिए भटकती रहती है मगर उन्हें समझ नहीं आता कि सही ब्रा कैसे चुनें। सही ब्रा चुनना अपने आप में चैलेंजिंग काम है मगर कुछ टिप्स को ध्यान में रखकर ब्रा की शॉपिंग की जाए तो आप अपने साइज की और सही ब्रा खरीद सकती हैं-

1. अपना साइज नापें

अगर आपको अभी तक आपना ब्रेस साइज नहीं पता है तो सबसे पहले आपना साइज पता करें। अगर ब्रा टाइट है तो उसकी वजह से घुटन महसूस होगी। ब्रा के साइट से उभार ज्यादा नजर आता है तो इसकी वजह से दिनभर बेचैनी होगी। वहीं ब्रा ढीली है तो ये आपके बॉडी शेप के लिए अच्छा नहीं। इसलिए सबसे पहले अपना सही साइज पता करें।

2. ड्रेस के हिसाब से हो ब्रा

आपको ऑन लाइन इस बात की ग्राफिक्स के साथ पता चल जाएगा कि आपको किस ड्रेस के साथ कैसी ब्रा पहननी चाहिए। ऐसा ना हो कि आप ड्रेस तो बहुत अच्छी और बेकलेस पहनें और ब्रा कोई ऐसी चुनें जिसमें स्ट्रैप दिखे। इसलिए अपनी ड्रेस के अकॉर्डिंग ही ब्रा खरीदें।

3. ब्रेस्ट की शेप पहचानें

हर महिला के ब्रेस्ट का आकार अलग होता है। हर महिला हर तरह की ब्रा नहीं पहन सकती। आपके ब्रेस्ट बड़े हैं तो सपोर्ट के लिए आपको अंडय वायर्ड या फिर पुशअप ब्रा पहनने को जरूरत होती है। इन सभी को ध्यान में रखकर ही ब्रा खरीदें। 

4. ब्रा को सही तरीके से पहनें

ब्रा आपने सही साइज की खरीद भी ली है तो ये जरूरी है कि आप उसे सही तरीके से पहनें। अक्सर महिलाएं गलत तरीके से या आगे की ओर झुककर ब्रा पहनती है। इससे भी आपके बॉडी शेप में बहुत इफेक्ट पड़ता है। इसलिए हमेशा सारे हुक लगाकर और सही तरके से ब्रा पहनें।

Web Title: how to choose perfect bra, tips to follow while shopping bra

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे