लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में सिंपल और स्टाइलिश लुक के लिए वॉडरोब में शामिल करें कफ्तान, लगेंगी डिफरेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 21, 2022 16:28 IST

गर्मी के समय में स्टाइलिश कफ्तान आपके वॉडरोब में जरूर होने चाहिए। इसकी सही स्टाइलिंग की मदद से आपका लुक शानदार और परफेक्ट हो जाएगा। साथ ही कफ्तान आप डेली कैजुअल वियर्स में भी पहन सकते हैं। मगर कफ्तान पहनने के लिए भी इसकी सही स्टाइलिंग मालूम होना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देकफ्तान ना सिर्फ ट्रैंडी लुक देता है बल्कि इसकी लूज फिटिंग आपको गर्मी का एहसास भी नहीं होने देती। कफ्तान पहनकर आपका लुक और भी बेहतर हो जाता है मगर ये जरूरी है कि इसकी लम्बाई पर भी ध्यान दिया जाए।

गर्मियों के इस मौसम में पसीना सबसे बड़ी परेशानी बनता है। ऐसे में चुस्त और फीटिंग के कपड़े आपके दुश्मन से भी लगने लगते हैं। ढीला-ढाला लूज फिटिंग वाला कपड़ा ही आपके लिए कंफर्टेबल होता है। इसमें सबसे बेस्ट है कफ्तान। ये ना सिर्फ ट्रैंडी लुक देता है बल्कि इसकी लूज फिटिंग आपको गर्मी का एहसास भी नहीं होने देती। 

गर्मी के समय में स्टाइलिश कफ्तान आपके वॉडरोब में जरूर होने चाहिए। इसकी सही स्टाइलिंग की मदद से आपका लुक शानदार और परफेक्ट हो जाएगा। साथ ही कफ्तान आप डेली कैजुअल वियर्स में भी पहन सकते हैं। मगर कफ्तान पहनने के लिए भी इसकी सही स्टाइलिंग मालूम होना चाहिए। 

फैब्रिक हो सही

ये जरूरी है कि आप कफ्तान चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि अपने लिए सही फ्रैबिक चुनें। गर्मियों में कॉटन का फैब्रिक सबसे अच्छा होता है। इसलिए बेहतर है इसी मटीरियल में कफ्तान खरीदें। कहीं पार्टी या इवेंट में जा रही हों तो साटेन, जॉर्जेट, रेयान या सिल्क जैसे फैब्रिक भी चुन सकती हैं।

लंबाई पर दें ध्यान

कफ्तान पहनकर आपका लुक और भी बेहतर हो जाता है मगर ये जरूरी है कि इसकी लम्बाई पर भी ध्यान दिया जाए। चाहे जितना भी खूबसूरत कफ्तान क्यों ना हो अगर इसकी लम्बाई आपके अकॉर्डिंग सही नहीं है तो ये आपकी पर्सनैलिटी पर बिल्कुल सूट नहीं करेगा। इसलिए कहां जाना है और अपनी हाइट के हिसाब से कफ्तान खरीदें। 

फुटवियर हो सही

प्रिटेंड कफ्तान पहन रही हैं तो बेहतर होगा कि उसके साथ न्यूड रंग की हील्स पहनें। इसके साथ आप वेजेज भी पहन सकती हैं। वहीं अगर आप पार्टी या इवेंट में जा रही हैं तो आप इसके साथ गोल्डन हील्स कैरी कर सकती हैं। 

ज्वेलरी का दें ध्यान

ऐसा ना हो कि कफ्तान पहनने के बाद भी ऐसा लगे की आप बिल्कुल साड़ी वाले लुक में हैं। बहुत ज्यादा हैवी मेकअप और ज्वैलरी वैसे भी गर्मियों में एवॉएड करने चाहिए। इसलिए कफ्तान के साथ भी कम ज्वैलरी कैरी करें। कोशिश करें की गले को खाली ही रखें। 

हैंडबैग

कफ्तान ढीला-ढाला सा और बड़े आकार का होता है इसलिए इसके साथ छोटा हैंडबैग या पर्स इस्तेमाल करें। कल्च या छोटा पर्स कफ्तान के साथ सही जुगलबंदी पर रहता है। ये कैरी करने में भी आसा होगा और आपको स्टाइलिश लुक देगा। 

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्सगर्मियों में देखभाल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल