लाइव न्यूज़ :

त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाता है एसी, जानिए कैसे बचाव के तरीके

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 22, 2022 16:02 IST

एसी में अधिक देर तक बैठने से ना केवल स्किन, बल्कि बालों पर भी बुरा असर होता है। एसी हमें बाहर के एगार्न्मी से बचाता है लेकिन अधिक ठंडक के कारण त्वचा की नमी खोने लगती है।

Open in App
ठळक मुद्देएसी की ठंडी हवा बालों को ड्राई और डैमेज करती है।स्प्लिट एंड्स यानी दो-मुंहे बालों का रिस्क भी बढ़ जाता है।

गर्मियां शरू होते ही घरों में एसी चालू हो जाता है। आजकल कूलर से काम नहीं चलता, इसलिए हर दूसरे घर में एसी होना साधारण बात हो गई है। गर्मी भी इतनी बढ़ गई है कि मार्च के महीने से लेकर अक्टूबर तक लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं। घर, ऑफिस, शॉपिंग मॉल, मूवी हॉल, सभी जगह एसी मिलता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि गर्मी राहत दिलाने वाला यह एसी स्किन को कितना नुकसान पहुंचा रहा है आइए जानें यहां:

एसी में अधिक देर तक बैठने से ना केवल स्किन, बल्कि बालों पर भी बुरा असर होता है। एसी हमें बाहर के एगार्न्मी से बचाता है लेकिन अधिक ठंडक के कारण त्वचा की नमी खोने लगती है। त्वचा के साथ बालों की भी आवश्यक नमी गायब होने लगती है जिसकी वजह से बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। ठीक वैसे ही जैसे सर्दियों के मौसम में रूखे बाल होते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो दिन में 5 से 6 घंटे एसी में रहने से बालाओं की क्वालिटी पर बुरा असर पड़ता अहिया। 

बाल मुरझाए हुए लगते हैं। हेयर फॉल भी बढ़ जाता है और स्कैल्प की नमी खो जानें से पोर्स ब्लाक हो जाते हैं, रिजल्ट के रूप में हेयर ग्रोथ बंद हो जाती है। एसी में अधिक देर रहने से स्किन तों पर भी बुरा असर पड़ता है। एसी में अधिक देर तक रहें से बालों में उलझन भी ज्यादा पड़ती है। एसी की ठंडी हवा बालों को ड्राई और डैमेज करती है। स्प्लिट एंड्स यानी दो-मुंहे बालों का रिस्क भी बढ़ जाता है।

बचाव के लिए करें ये उपाय:

- सबसे पहले तो स्किन को एसी के डैमेज से बचाने के लिए एसी में कम से कम बैठने की कोशिश करें। जब भी मुमकिन हो तो पंखे की ताजा हवा में बैठें।

- लेकिन अगर एसी में बैठना मजबूरी हो तो ऐसे में मॉइस्चराइजर लगा कर बैठें। यह स्किन को एसी की ठंडी हवा से बचाएगा और स्किन में नमी भी बनाए रखेगा।

- मॉइस्चराइजर के अलावा सीरम का भी इस्तेमाल सही रहता है। इनमें आवश्यक ऑइल होता है जो त्वचा को गहराई से नमी देता है।

- स्किन को बाहर से नमी देने के अलावा अंदरूनी नमी भी दें और यह पानी से मिलेगी। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। यह त्वचा को ड्राई होने से बचाएगा।

- पानी के अलावा अपनी डायट पर भी ध्यान दें। डायट में फल, सब्जियां शामिल करें। ये आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए सहायक है।

- बालों के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार हेयर ऑयलिंग करें। इससे बालों में आवश्यक नमी बनी रहेगी और एसी का बुरा प्रभाव कम होगा।

टॅग्स :स्किन केयरहेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया