लाइव न्यूज़ :

Hartalika Teej 2025: बॉलीवुड हसीनाओं के ये सूट हरितालिका तीज के लिए एकदम बेस्ट, इस करें स्टाइल

By अंजली चौहान | Updated: August 23, 2025 14:12 IST

Hartalika Teej 2025: इस बार हरतालिका तीज पर कुछ अलग दिखने के लिए इन स्टाइल टिप्स को करें फॉलो...

Open in App

Hartalika Teej 2025: भारत में हरतालिका तीज का त्योहार महिलाएं बहुत आस्था और धूमधाम से मनाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए व्रत और पूजा अर्चना करती हैं। हरितालिका तीज को गौरी तृतीया भी कहते हैं, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह मुख्य रूप से भारत के उत्तरी राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है।

त्योहार का मौका हो और महिलाएं शॉपिंग न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती है और पूरा सोलह श्रृंगार करती है।   इसलिए अगर आप इस बार हरतालिका तीज पर सलवार सूट पहनना चाहती हैं। तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के एथनिक सूट से प्रेरणा लेकर आप भी इस तीज पर अपने लुक को खास बना सकती हैं। 

आइए जानते हैं कुछ ऐसे सूट्स के बारे में जो इस हरितालिका तीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं:

1. शरारा और गरारा सूट

शरारा और गरारा सूट इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इनमें ऊपर एक शॉर्ट कुर्ती होती है और नीचे एक प्लीटेड या फ्लेयर्ड पैंट। ये सूट खास मौकों, जैसे त्योहारों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आप इन्हें फ्लोरल प्रिंट, मिरर वर्क, या एम्ब्रॉयडरी के साथ चुन सकती हैं। इस हरतालिका तीज आप इसे पिक कर सकती हैं।

2- अनारकली सूट

अनारकली सूट का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। यह सूट आपको एक क्लासी और एलिगेंट लुक देता है। आप रेशम या जॉर्जेट जैसे फैब्रिक में फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट चुन सकती हैं। गहरे रंग जैसे लाल, हरा, या पीला तीज के लिए बहुत अच्छे लगते हैं। अगर आप थोड़ा और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो कढ़ाई या मिरर वर्क वाले अनारकली सूट का चुनाव करें। इसके साथ हैवी झुमके और एक स्टाइलिश हेयरस्टाइल आपके लुक को कम्प्लीट कर देगा।

3-  पलाजो सूट

अगर आप कुछ मॉडर्न और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो पलाज़ो सूट एक बेहतरीन विकल्प है। ये आपको स्टाइलिश और आरामदायक महसूस कराते हैं। आप हल्के फैब्रिक जैसे शिफॉन या क्रेप में पलाज़ो सूट चुन सकती हैं। आप इसे एक सुंदर दुपट्टे और हील्स के साथ पेयर करके एक परफेक्ट तीज लुक पा सकती हैं। आप इन्हें कॉटन, लिनेन, या जॉर्जेट जैसे फैब्रिक में चुन सकती हैं।

4- स्ट्रेट-कट सूट

स्ट्रेट-कट सूट आपको एक स्लिम और मॉडर्न लुक देते हैं। ये सूट ऑफिस या फॉर्मल इवेंट्स के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आप इन्हें सॉलिड कलर, सिंपल एम्ब्रॉयडरी, या ब्लॉक प्रिंट के साथ चुन सकती हैं।  आप इसे एक सुंदर दुपट्टे और हील्स के साथ पेयर करके एक परफेक्ट तीज लुक पा सकती हैं।

5- अंगरखा सूट

अंगरखा सूट एक ट्रेडिशनल डिजाइन है, जिसमें कुर्ती साइड से बंधी होती है। ये सूट आपको एक रॉयल और क्लासी लुक देते हैं। आजकल अंगरखा सूट में फ्लोरल प्रिंट, मिरर वर्क और टैसल्स का इस्तेमाल बहुत हो रहा है।

6- सिल्क सूट

सिल्क सूट एक ट्रेडिशनल और रिच लुक देते हैं। तीज जैसे त्योहारों के लिए यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। आप बनारसी सिल्क या चंदेरी सिल्क जैसे फैब्रिक में सूट पहन सकती हैं। इसके साथ गोल्डन या सिल्वर ज्वेलरी पहनकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

टॅग्स :तीजफैशनशॉपिंगमहिलाहिंदू त्योहारभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो