लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: समय से पहले गंजा नहीं होना चाहते तो बदल डालिए बाल से जुड़ी अपनी ये 5 आदतें

By मेघना वर्मा | Updated: February 14, 2020 10:43 IST

बालों के झड़ने के पीछे हार्मोन्स और दवाएं नहीं होतीं। दरअसल रोजमर्रा की आपकी छोटी-छोटी आदतें भी आपके बालों का झड़ना बढ़ा देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने बालों को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर धुलें।बाल गीले होने के तुरंत बाद उसमें कंघी कर लेती हैं।

बदलते मौसम और धूल भरे वातावरण में अक्सर हम अपने चेहरे और मेकअप पर तो ध्यान देते हैं लेकिन अपने बालों को अनदेखा कर देते हैं। यही कारण है कि बालों का झड़ना और दो-मुहें बालों की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो बालों की झड़ने से इतने परेशान हो जाते हैं कि ना जाने क्या-क्या ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। 

बालों के झड़ने के पीछे हार्मोन्स और दवाएं नहीं होतीं। दरअसल रोजमर्रा की आपकी छोटी-छोटी आदतें भी आपके बालों का झड़ना बढ़ा देती हैं। अगर आप अपनी कुछ आदतों में सुधार ले आएं तो बहुत हद तक आप अपने बालों को ना सिर्फ झड़ने से रोक सकते हैं बल्कि बालों की अन्य समस्या से भी आपको निजात मिल सकती है। 

आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो आदतें जो आपको बदलकर अपने बालों को फिर से काले और मजबूत कर सकती हैं। 

1. गर्म पानी से ना धुलें बाल

अक्सर ठंड में हम ये गलती कर जाते हैं कि जिस पानी से हम नहाते हैं उसी पानी से बाल धुल लेते हैं। बालों को धुलने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। बालों को गर्म पानी से धुलने से बाल रूखे हो जाते हैं। साथ ही बालों की चमक भी चेंज हो जाती है। गर्म पानी आपके बाल के स्कैल्प को ड्र्राई कर देता है। इसलिए बालों को हमेशा ठंडे पानी से धुलें

2. कसा हुआ हेयरस्टाइल है नुकसान देह

अक्सर हम कोई भी हेयरस्टाइल बनाते समय भूल जाते हैं कि वो हमारे ही बाल हैं। रबड़ बैड से या क्लिप से बालों को इस कदर कसते हैं कि ये आपके बालों को नुकसान देता है। रात को सोने से पहले भी अगर चोटी बनाकर सो रही हैं तो ढीली चोटी बनाएं। बहुत ज्यादा कसा हुआ बाल आपके सिर को नुकसान पहुंचा सकता है। 

3. गीले बालों में ना करें कंघी

अक्सर ये गलती लड़कियां करती हैं। बाल गीले होने के तुरंत बाद उसमें कंघी कर लेती हैं। इससे भी बाल काफी झड़ता है। गीले बाल संवेदनशील होते हैं। ये बहुत जल्दी टूट जाते हैं। बहुत जरूरी हो तो हल्के गीले बालों को चौड़े दांतोंवाली कंघी से सुलझा सकते हैं लेकिन बहुत भारी हाथ से बालों को ना छेड़े। जब बाल पूरी तरह सूख जाए तभी उसे झांड़ें।

4. बालों को रेग्युलर धुलें

आप सभी चीजों के लिए समय निकालती हैं। ऑफिस का काम, घर का काम लेकिन अपने बालों को धुलने में आलस कैसी। इसलिए अपने बालों को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर धुलें। इससे आपके स्कैल्प साफ रहेंगे और बाल कम झड़ेगें। आप रोज कुछ ना कुछ ट्रैवेल जरूर करती हैं जिससे गंदगी आपके बालों में चिप जाती है। इसलिए बालों को धुलना जरूरी है।

5. सूरज की किरणों से बचाएं

सूरज की किरण जितनी आपकी स्किन के लिए हानिकारक है उतनी ही आपके बालों के लिए भी। इसलिए अपने बालों को सूरज की किरण से भी बचाएं। सूरज की किरण से क्यूटिकल्स पर असर पड़ता है। इससे आपके बालों के टेक्सचर में बदलाव आता है। इसलिए बालों को धूप से बचा कर रखें।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स