लाइव न्यूज़ :

Diwali 2019: दीपावली में इन चीजों से खूबसूरत बनाएं अपना घर, चमक उठेगा हर कोना

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: October 21, 2019 3:23 PM

दिवाली रोशनी का त्योहार है। दिवाली से पहले लोग घर की साफ सफाई में जुट जाते हैं। सफाई के बाद शुरू होती है घर की सजावट ताकि घर दिखने में सुंदर दिखे। ऐसे में आज हम आपके लिए दिवाली पर घर सजाने के तरीके बताने वाले हैं...

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का आगमन होता हैमाता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां हमेशा के लिए घर में वास करेंबाजार में आपको असली फूलों के तोरण के अलावा नकली फूलों के तोरण भी मिलेंगे

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। भारत में शुरू से ही किसी भी फेस्टिवल को धूमधाम से मनाने का रिवाज चला आ रहा है। वो चाहें नवरात्रि हो या फिर दिवाली।दिवाली रोशनी का त्योहार है। दिवाली से पहले लोग घर की साफ सफाई में जुट जाते हैं। सफाई के बाद शुरू होती है घर की सजावट ताकि घर दिखने में सुंदर दिखे। कई घरों में पेंट और मरम्मत का काम कराया जाता है।

दिवाली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का आगमन होता है, इस बात को आपने भी सुना होगा, इसलिए दिवाली के आने से पहले ही घरों में साफ-सफाई का काम शुरु हो जाता है जिससे माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां हमेशा के लिए घर में वास करें।

ऐसे में आज हम आपके लिए दिवाली पर घर सजाने के तरीके लेकर आए हैं। बाजार में कई तरह की चीजें मौजूद हैं जिससे आप घर को सजा सकते हैं। जिन्हें अपनाकर आप कम समय में ही अपने घर को खूबसूरत ढंग से सजा सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिवाली पर घर कैसे सजाएं...

तोरण

दिवाली के मौके पर हर घर के दरवाजे पर आपको खूबसूरत तोरण लगे नजर आएंगे। दरअसल दिवाली डेकोरेशन की शुरुआत मुख्य द्वार से की जाती है, जिसमें ऊपर फूलों और आम या अशोक के पत्तों से बनी तोरण को लगाया जाता है। बाजार में आपको असली फूलों के तोरण के अलावा नकली फूलों के तोरण भी मिलेंगे। इसके अलावा बाजार में बनी फैंसी यानि पेपर, फैब्रिक, बीट्स, घंटी और शंख, कौड़ी से बने तोरण को भी मेन गेट पर लगा सकते हैं।

रंगोली

दिवाली के डेकोरेशन की बात हो और रंगोली ना हो तो कैसे चलेगा। डेकोरेशन पर दूसरे नंबर पर आती है रंगोली। रंगोली को घर के मुख्य द्वार के सामने बनाना बेहद शुभ माना जाता है। आप रंगोली को रंगो, रंग बिरंगे लकड़ी के बुरादो, फूलों, स्पार्कल, ग्लिटर या फिर बाजार में मौजूद रंगोली स्टीकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाइटिंग

दिवाली यानी रोशनी का त्योहार। दिवाली के आने के पहले ही सभी घरों में रंग-बिरंगी लाइटें सज जाती हैं। ऐसे में बाजार में कई तरह के कलर फूल लैंप, लाइट की लड़ियां बिक रही हैं। आप भी इन्हें अपने घर के अंदर और बाहर सजा सकते हैं। आप चाहें तो घर के बाहर या बालकनी में अलग रंग की लाइटिंग लगाएं और घर के अंदर दूसरे रंगो की लाइटिंग से सजावट कर सकते हैं।

लैंपशेड्स और कंदील डेकोरेशन

दिवाली पर रोशनी को अलग-अलग तरह से सजाने का समय होता है। इसके लिए लोग घर के कोनों में अट्रैक्टिव लैंपशेड्स सजाना पंसद करते हैं। तो अगर आप भी घर को खूबसूरत रोशनी से सजाना चाहते हैं तो ड्रॉइंग रुम या बालकनी में कलरफुल पेपर कंदील सजा सकते हैं।

फ्लोटिंग कैंडल डेकोरेशन

मौजूदा समय में फ्लोटिंग कैंडल का खूब चलन चला है। लोग अपने बालकनी या फिर रंगोली के बीच में बड़े से पॉट में फ्लोटिंग कैंडल्स को सजाते हैं। अगर आपका घर छोटा है तो ऐसे में आप ड्रॉइंग रूम में सेंटर टेबल पर भी इसे सजा सकते हैं। आप इसके साथ बॉउल में अपने फेवरेट फूलों को भी रख सकते हैं।

टॅग्स :दिवालीघर की सजावटफैशनत्योहारहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaishakh Amavasya 2024: इस बार वैशाख अमावस्‍या में 3 शुभ मुहूर्त का महासंयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठGanga Saptami 2024: कब मनाई गंगा सप्तमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

पूजा पाठKalashtami 2024: कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और प्रसाद आदि के नियम

पूजा पाठGanga Dussehra 2024 Date: कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ योग, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024 Date: मई में इस दिन है अक्षय तृतीया, जानें तिथि, खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीघर पर इस तरह पाएं पिंपल्स से निजात, मिलेगी स्वस्थ और चमकदार त्वचा

फ़ैशन – ब्यूटीरिसर्च में खुलासा, सोने के सूक्ष्म कणों से त्वचा की कोशिकाओं को मिलती है ताकत, यूरोप शोधकर्ताओं ने की सिफारिश

फ़ैशन – ब्यूटीInternational Trade Fair 2023: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुर्वेद सौंदर्य उत्पादों की धूम, लोग कर रहे खरीदारी

फ़ैशन – ब्यूटीSkin Care: बढ़ते वायु प्रदूषण से बचाना चाहते हैं अपनी त्वचा तो करें ये काम, बनी रहेगी त्वचा की कोमलता

फ़ैशन – ब्यूटीDiwali 2023: इस त्योहारी सीजन दिखना है सबसे ज्यादा खूबसूरत तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स, दिखेंगी आकर्षक