लाइव न्यूज़ :

Beauty Tips: आप भी बन जाएंगी परफेक्ट 'नेल पॉलिश क्वीन', जानें घर बैठे पार्लर जैसी नेल पॉलिश लगाने का सही तरीका

By मेघना वर्मा | Updated: February 11, 2020 12:08 IST

हर आउटफिट के लिए मैंचिंग या फंकी सी नेल पॉलिश आपको और भी हट कर दिखाती है।

Open in App
ठळक मुद्देनेल पेंट लगाने से पहले और बाद के पार्ट को आप अच्छी तर पूरा करें। क्या आप जानती हैं कि नेल पॉलिश लगाने का सही तरीका क्या है?

लाला, नीला, काला या सिल्वर, आपके नाखून पर लगें ये नेल पेंट्स आपके हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ाते हैं। हर आउटफिट के लिए मैंचिंग या फंकी सी नेल पॉलिश आपको और भी हट कर दिखाती है मगर क्या आप जानती हैं कि नेल पॉलिश लगाने का सही तरीका क्या है? अगर आपने कभी पार्लर में नेल आर्ट की सर्विस ली होगी तो आप जानते होंगे कि सिर्फ नेल पेंट लगाना सब कुछ नहीं बल्कि जरूरी है कि नेल पेंट लगाने से पहले और बाद के पार्ट को आप अच्छी तर पूरा करें। 

आज हम आपको यहां नेल पॉलिश लगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे ना सिर्फ आपके हाथों का निखार और बढ़ जाएगा बल्कि आपके हाथ और भी खूबसूरत लगने लगेंगे। आप भी जानिए कौन से हैं ये स्टेप्स और कैसे, घर बैठे कैसे लगा सकते हैं पार्लर जैसी नेल पेंट। 

स्टेप 1 - नेल पॉलिश को लगाने से पहले पुराने नेल पॉलिश को रिमूव करना जरूरी है। इसके लिए नेल पेंट रिमूवर को एक कॉटन में लेकर उससे नाखून की पॉलिश को रिमूव करें। 

स्टेप 2 - जब पुरानी नेल पॉलिश छूट जाए तो उसे अपने लुक के हिसाब से छोटे बड़े कर लें। आ चाहें तो अपने नाखून को अच्छी तरह फाइल भी कर सकते हैं। 

स्टेप 3 - जब नाखून फाइल हो जाए तो अपने नाखून को हल्के गर्म पानी में डुबोएं। इससे आपके हाथों की गंदगी साफ हो जाएगी।

स्टेप 4 - अब अपने हाथों को पोंछकर क्यूटिकल्स को हटाएं। गर्म पानी में ऊंगली डालने के बाद आपकी ऊंगलियों पर रे क्यूटिकल्स साफ हो गए होंगे। जिसे रिमूव किया जा सकता है। 

स्टेप 5 - अब हाथों पर हैंड क्रीम जरूर लगाएं। जिससे आपके हाथों की ड्राईनेस खत्म हो जाएगी। 

स्टेप 6 - अब अपने नाखूनों के आस-पास स्कूल ग्लू को लगाएं। कॉटन में स्कूल ग्लू को लेकर उसे नाखून के आस-पास लगाएं। इसे आप कोटिंग भी कह सकते हैं। इसका फायदा ये होता है कि आपकी नेल पेंट स्किन पर लग भी जाए तो ये रिमूव हो जाएगी।

स्टेप 7 - अब अपने नाखून पर बेस कोटिंग कीजिए। बेस नेल पेंट को अपने नाखून पर लगाइए। ध्यान रखिए नेल ब्रश एक ही डायरेक्शन में चले। 

स्टेप 8 - जब कोटिंग सूख जाए तो अपने पसंद के हिसाब से नेल कलर को अपनी ऊंगलियों पर लगाइए। अगर आप स्मूदनेस चाहते हैं तो एक के बाद दूसरी कोटिंग जरूर कीजिए।

स्टेप 9 - जब नेल पेंट सूख जाए तो पीन की मदद से नेल्स के आस-पास के एक्सट्रा नेल पॉलिश को रिमूव करें। 

स्टेप 10 - अब लास्ट में एक ईयर बड पर नेल पर मॉस्चराइजर लगाएं और नाखून के बिल्कुल बगल में उसे लगाकर साफ करें। बस लग गया परफेक्ट नेल पेंट।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन