इन 5 गहनों के बिना अधूरा है साउथ इंडियन ब्राइड का शृंगार, देखें खूबसूरत डिज़ाइन

By गुलनीत कौर | Published: July 1, 2019 11:58 AM2019-07-01T11:58:05+5:302019-07-01T12:22:22+5:30

दक्षिण भारत में दुल्हनें 'यू' शेप का गले में एक गहना पहनती हैं, यह सोने से ही बना होता है। इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें बेशकीमती रत्न और मोती लगाए जाते हैं।

5 essential jewellery every south indian bride wear on her wedding day | इन 5 गहनों के बिना अधूरा है साउथ इंडियन ब्राइड का शृंगार, देखें खूबसूरत डिज़ाइन

इन 5 गहनों के बिना अधूरा है साउथ इंडियन ब्राइड का शृंगार, देखें खूबसूरत डिज़ाइन

किसी साउथ इंडियन दुल्हन को देखते ही आंखों में चमक आ जाती है। क्योंकि इन दुल्हनों ने सिर से लेक्लारा पांव तक इतने गहने पहने होते हैं कि उनकी गिनती करना भी मुश्किल है। दक्षिण भारत में दुल्हनों द्वारा मांग टीके से लेकर पांव की पायल और पैरों की उंगलियों तक जूलरी पहनी जाती है। इन्हें पहने जाने का अपना महत्व और मान्यता है। चलिए आपको साउथ इंडियन ब्राइड की जूलरी में से 5 तरह की जूलरी के नाम और उनसे जुड़ी रोचक जानकारी देते हैं। इस जानकारी को अपनी साउथ इंडियन दोस्त के साथ शेयर करना ना भूलें।

1) कसुलापेरू

यह 'यू' शेप का गले में पहने जाने वाले गहना होता है। साउथ इंडिया में सोना पहनने का महत्व होता है इसलिए यह अमूमन सोने के इस्तेमाल से ही बना होता है। इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें बेशकीमती रत्न और मोती लगाए जाते हैं। इसे कसुमाला के नाम से भी जाना जाता है।

2) माँगा मालाए (माला)

इसे मैंगो माला के नाम से भी जाना जाता है। यह साउथ दक्षिण भारत का पारंपरिक हार होता है जिसमें मैंगो यानी आम के आकार का डिज़ाइन बनाया जाता है। इस हार को बनाने के लिए भारी से भारी डिजाईन बनाया जाता है लेकिन अगर फ्यूचर में इसे इस्तेमाल करने की इच्छा हो तो हल्का डिज़ाइन भी बनवाया जा सकता है।

3) वदियनम

दक्षिण भारत में कमरबंध को वदियनम कहा जाता है। इसे ट्रेडिशनल लुक दिया जाता है। इस पर फूलों के आकार का डिज़ाइन होता है। दक्षिण भारत में हर दूल्हन को वदियनम पहनना जरूरी होता है। इस गहने के बिना उसका दुल्हन का लिबाज़ अधूरा माना जाता है।

यह भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना अनुष्का शर्मा स्टाइल लहंगा, ऑउटफिट में किया ये खास बदलाव, देखें तस्वीरें

4) वनकी

वनकी यानी दक्षिण भारत का बाजूबंध। यह भी दुल्हन द्वारा पहने जाने वाले आवश्यक पारंपरिक आभूषण में आता है। यह बाजूबंध कमल के पत्ते के आकार का होता है। इसमें बारीकी से काम किया जाता है। इसे अमूमन दुल्हने ब्लाउज की बाजू के ऊपर ही पहन लेती हैं।

5) नेथी चुट्टी

नाम से शायद आपको यह नाक की नाथ जैसा लगे लेकिन दक्षिण भारत में मांग टीका को नेथी चुट्टी कहा जाता है। यह सी सिंगल पट्टी या डबल पट्टी डिज़ाइन में आता है। आजकल पट्टी के अलावा इसमें बड़ा पेंडेंट  भी लगा होता है जो माथे के बीचोबीच लटकता है। नॉर्थ इंडियन में इसे टीका कहते हैं। 

English summary :
In South India, the demand from brides is worn from the vaccine to the anklets of the feet and to the fingers of the feet. Wearing these have their own importance and belief. Let's give you 5 types of jewelry from the Jullari of South Indian Bride and interesting information related to them.


Web Title: 5 essential jewellery every south indian bride wear on her wedding day

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे