लाइव न्यूज़ :

अंडर आर्म्स के पसीने की बदबू से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे, हैं बेहद असरदार

By गुलनीत कौर | Updated: July 12, 2019 16:45 IST

आर्मपिट शेव करें या फिर वैक्स से यहां के बाल हटाएं, लेकिन जैसे ही ग्रोथ आने लगे उससे कुछ दिनों के अन्दर ही ये काम करें। बालों में कीटाणु और गंदगी जमा होती है। इसलिए इनका साफ होना जरूरी है।

Open in App

गर्मियों में घर से बाहर निकलते ही धूप और गर्मी के कारण पसीना आने लगता है। कुछ लोगों को तो इतना पसीना आता है कि कुछ ही मिनटों में वे पूरे भीग जाते हैं। एक तो गर्मी, दूसरा पसीना और तीसरा पसीने से आने वाली बदबू, इस सबसे दिन खराब हो जाता है। इसके बाद किसी ठंडी जगह आने के बाद भले ही पसीना सूख जाता है लेकिन इस वजह से अंडर आर्म्स की बदबू नहीं जाती। मगर इससे कैसे बचें?

गर्मियों में गर्मी, धूप और फिर पसीना आना कॉमन है। इसे रोक पाना मुश्किल ही नहीं असंभव है। लेकिन पसीने से बदबू ना आए, इतनी कोशिश आप कर सकते हैं। इसके लिए हम यहां आपको 5 आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जो कम कीमत में भी आपको इस परेशानी से मुक्त करा सकते हैं।

1) एंटी-पर्स्पीरेंट डियो लगाएं

एंटी-पर्स्पीरेंट डियो ना केवल शरीर को खुशबू देकर बदबू को काटता है, बल्कि साथ ही ये पसीने से पैदा होने वाले कीटाणुओं का भी नाश करता है। 

2) नहाने के बाद खुद को अच्छी तरह सुखाएं

अक्सर लोग नहाने के बाद जल्दबाजी में कपड़े पहना लेते हैं और शरीर को अच्छी तरह से पोंछते नहीं हैं जिसकी वजह से कई कीटाणु शरीर पर ही लगे रह जाते हैं। इसलिए साफ तौलिये से पूरा बदन पूंछना चाहिए।

3) आर्मपिट शेव करें

आर्मपिट शेव करें या फिर वैक्स से यहां के बाल हटाएं, लेकिन जैसे ही ग्रोथ आने लगे उससे कुछ दिनों के अन्दर ही ये काम करें। बालों में कीटाणु और गंदगी जमा होती है। इसलिए इनका साफ होना जरूरी है।

4) टाइट कपड़े ना पहनें

अधिक टाइट कपड़े पहनने से अंडर आर्म्स की त्वचा को सांस लेने की जगह नहीं मिलती है। पसीना अधिक आता है और घुटन की वजह से बदबू भी अधिक आती है। इसलिए खुले डुले या फिर बिना बाजू वाले ही कपड़े पहनें।

यह भी पढ़ें: किचन में रखी इन 2 चीजों को मिलाकर बालों में लगाएं, दूर होगी गंजेपन, हेयर फॉल, डैंड्रफ की समस्या

5) डायट पर ध्यान दें

खाने की जिन चीजों में सोडियम और फैट की मात्रा अधिक होती है, उनका सेवन करने से अधिक पसीना आता है। इतना ही नहीं, इस पसीने के अधिक बदबूदार होने की संभावना भी होती है। इसलिए अपनी डायट पर खास ध्यान दें।

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो