लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: यूपी में 22 मार्च तक स्कूल बंद, हरियाणा में 31 मार्च तक सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी नहीं खुलेंगे

By निखिल वर्मा | Updated: March 13, 2020 14:33 IST

Coronavirus: भारत के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली के अलावा, कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद करने की सूचना है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) मरीजों की संख्या 75 है, कर्नाटक में एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि हुई हैदुनिया भर में कोरोना वायरस के करीब 1.35 लाख केस मिले हैं, इस वायर से अब तक 4900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद रहेंगे। सिर्फ वहीं स्कूल खुलेंगे जहां परीक्षाएं चल रही हैं और रेगुलर क्लासेज बंद कर रहेंगे। इसके अलावा हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत 5 जिलों में स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे जबकि राज्य के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटीज भी 31 मार्च तक बंद किए गए हैं। हरियाणा में अब तक कोरोना वायरस के 14 केस सामने आए हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 11 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित हैं।

 

Chief Minister Yogi Adityanath: All schools, colleges, technical and vocational education institutes will remain closed till March 22. We will review the situation on March 22 and will take a decision whether to extend it or not. pic.twitter.com/QjokinNb4m— ANI UP (@ANINewsUP) March 13, 2020

 

जेएनयू और DU यूनिवर्सिटी 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। इस दौरान जेएनयू में सभी व्याख्यान, कक्षाएं और परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। इस अवधि के दौरान परिसर में किसी भी कार्यक्रम, जैसे सेमिनार, सम्मेलन और कार्यशालाओं का आयोजन भी नहीं होगा। जेएनयू से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) पहले ही 31 मार्च तक सभी परीक्षाएं का आयोजन रद्द कर चुका है।

 

Registrar, Jawaharlal Nehru University: All lectures, class presentations and examinations at JNU are suspended till 31st March. Conducting any event, such as seminars, conferences&workshops, in the campus during this period should be postponed. #CoronaViruspic.twitter.com/2eCRZ2MLAr— ANI (@ANI) March 13, 2020

 

दिल्ली में भी स्कूल-कॉलेज बंद

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12 मार्च को घोषणा की है कि दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 6 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को कुछ दिनों पहले ही पूरे मार्च महीने के लिए बंद किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ में हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी 6 दिनों के लिए हुआ बंद 

हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कुछ छात्रों में सदी, खांसी, बुखार के लक्षण को देखते हुए 18 मार्च तक यूनिवर्सिटी कैंपस बंद करने का निर्णय लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को 13 मार्च शाम तक कैंपस खाली करने के लिए कहा है।  हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अयान हाजरा ने कहा है कि विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय 16 मार्च को लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि होली के दौरान 600-700 छात्र अपने घर केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में चले गए थे। वे होली का त्योहार मनाकर वापस लौटे थे लेकिन इनमें से कुछ छात्रों को खांसी, सर्दी और बुखार के लक्षण पाए गए। संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए एहतियाती तौर पर छह दिनों के लिए कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। 

कश्मीर विश्वविद्यालय में परीक्षाएं स्थगित

कश्मीर विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए 31 मार्च तक सभी कक्षाएं निलंबित करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सभी को यह सूचित किया जाता है कि कोविड- 19 (कोरोना वायरस) महामारी के मद्देनजर कश्मीर विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और अन्य परिसरों समेत इसकी सभी कक्षाएं 31 मार्च 2020 तक एहतियातन निलंबित रहेंगी।’’ जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी स्कूल, कॉलेज और निजी ट्यूशन केंद्र पहले ही बंद कर दिए हैं।

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश  भारतीय नागरिक       विदेशी नागरिक

दिल्ली                                          6                            0हरियाणा                                      0                           14केरल                                          17                           0राजस्थान                                      01                         02तेलंगाना                                       01                          0उत्तर प्रदेश                                    10                         1लद्दाख                                          3                           0तमिलनाडु                                     1                            0जम्मू-कश्मीर                                 2                            0पंजाब                                           1                            0कर्नाटक                                       5                            0महाराष्ट्र                                        11                          0आंध्र प्रदेश                                   1                             0कुल                                           58                           17

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशहरियाणादिल्लीजम्मू कश्मीरछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना