लाइव न्यूज़ :

UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड जल्द जारी कर सकता है रिजल्ट, यहां जानें ताजा अपडेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2020 10:47 IST

UP Board 10th 12th Result 2020: इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 30 लाख, 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा करवाने के लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। वही, इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख, 84 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का जल्द रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

UP Board 10th 12th Result 2020: उत्तर प्रदेश मध्यामिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अब रिजल्ट के लिए ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

कोरोना वायरस महामारी की वजह से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुछ दिनों के लिए रुक गया था, लेकिन अब पूरा हो गया है। बोर्ड अब रिजल्ट की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा भी कह चुके हैं कि हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजे जून के आखिरी में घोषित किए जा सकते हैं।

UP Board Result: 56 लाख छात्रों ने दी है परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 30 लाख, 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा करवाने के लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। वही, इंटरमीडिएट परीक्षा में 25 लाख, 84 हजार से अधिक परीक्षार्थी बैठे थे। साथ ही साथ नकल पर नकेल कसने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। राज्य में कुल 19 लाख कैमरे लगे थे। वहीं, परीक्षा के लिए 1.88 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे। 

UP Board 10th Result: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

स्टेप 1- यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- इसके बाद वहां होमपेज पर 'यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा- 2020 परिणाम'/ 'यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा- 2020 परिणाम' से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- उसके बाद अपना रोल नंबर यहां इंटर करना होगा।

स्टेप 4- रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी अंकित करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

स्टेप 5- रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें।

UPMSP: उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद के बारे में

उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) स्कूल शिक्षा का सर्वोच्च स्तर है जो राज्य में स्कूली शिक्षा के विकास, पर्मोशन और विनियमन का कार्य करता है। बोर्ड ऑफ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं के छात्रों के लिये वार्षिक यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित कराती है। हर साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए लगभग 60 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपी बोर्डयूपी बोर्ड हाई स्कूल/10th रिजल्ट २०१९यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना