लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जताई उम्मीद, भारत के गौरव को दोबारा हासिल करने में मदद करेगी नई शिक्षा नीति

By भाषा | Updated: August 30, 2020 09:50 IST

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उम्मीद जताई है कि नयी शिक्षा नीति शिक्षा का केन्द्र होने के भारत के गौरव को दोबारा हासिल करने में मदद करेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा,‘‘ यह नीति क्षेत्र आधारित उद्योग-अकादमी-सरकारी साझेदारी को संपूर्ण क्षेत्र के विकास में मदद करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उम्मीद जताई है कि नयी शिक्षा नीति शिक्षा का केन्द्र होने के भारत के गौरव को दोबारा हासिल करने में मदद करेगी।निशंक ने अपने संबोधन में कहा कि एक युग था जब विदेशी नागरिक भारत के शिक्षण कौशल के प्रति ‘‘आकर्षित’’ होते थे।

भुवनेश्वर: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उम्मीद जताई है कि नयी शिक्षा नीति शिक्षा का केन्द्र होने के भारत के गौरव को दोबारा हासिल करने में मदद करेगी। निशंक ओडिशा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया था और इसे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल तथा कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। कोविंद ने छात्रों और युवाओं के विकास और वृद्धि के लिए मूल्य आधारित शिक्षा की जरूरत पर जोर दिया।

निशंक ने अपने संबोधन में कहा कि एक युग था जब विदेशी नागरिक भारत के शिक्षण कौशल के प्रति ‘‘आकर्षित’’ होते थे। उन्होंने विश्वविद्यालयों से शोध और विकास पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने का अनुरोध करते हुए कहा,‘‘ अब वक्त है कि नयी शिक्षा नीति से उस प्रकार की शिक्षा हासिल की जाए।

’’ शिक्षा मंत्री ने कहा,‘‘ यह नीति क्षेत्र आधारित उद्योग-अकादमी-सरकारी साझेदारी को संपूर्ण क्षेत्र के विकास में मदद करेगी।’’ राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि पूरा देश नयी शिक्षा नीति के अतंर्गत पारंपरिक ज्ञान को उपयोग में लाएगा। इस दौरान केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं स्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने और ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए एकजुट प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। 

टॅग्स :रमेश पोखरियाल निशंकओड़िसाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना