लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार मिड डे मील योजना में करेगी बदलाव, बच्चों के लिए महीने में एक दिन होगा स्पेशल लंच

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 27, 2020 14:49 IST

उत्तराखंड में 17 हजार से ज्यादा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिड डे मील दिया जा रहा है। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले मिड डे मील योजना के बावजूद विद्यालयों में नामांकित छात्रों की संख्या में कमी आने से शिक्षा महकमा चिंतित है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में 17 हजार से ज्यादा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिड डे मील दिया जा रहा है।अगले शैक्षिक सत्र 2020-21 में बच्चों को हफ्ते में दो दिन अतिरिक्त पोषण देने पर सहमति बनी है।

उत्तराखंड सरकार मिड डे मील योजना को पहले से ज्यादा असरदार बनाने की तैयारी में है। सरकार ने यह फैसला लिया है कि प्रत्येक स्कूल में हर महीने एक दिन स्पेशल लंच होगा। साथ ही विद्यालयों में किचन गार्डन को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए किचन गार्डन में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को राज्य पुरस्कारों में वरीयता अंक देने पर भी सरकार विचार कर रही है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में 17 हजार से ज्यादा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिड डे मील दिया जा रहा है। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले मिड डे मील योजना के बावजूद विद्यालयों में नामांकित छात्रों की संख्या में कमी आने से शिक्षा महकमा चिंतित है। स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए मिड डे मील योजना को और प्रभावी बनाने की तरफ कदम बढ़ाया जा रहा है।

बदलाव के तहत अगले शैक्षिक सत्र 2020-21 में बच्चों को हफ्ते में दो दिन अतिरिक्त पोषण देने पर सहमति बनी है। मिड डे मील मेन्यू में चावल, दाल, सब्जी शामिल हैं। विद्यालयों को स्थानीय खाद्य पदार्थों को मेन्यू में शामिल करने की छूट दी गई है। हफ्ते में अतिरिक्त पोषण के रूप में छात्रों को अंडा, फल, गुड़पापड़ी में से एक खाद्य पदार्थ और एक दिन सुगंधित मीठा दूध दिया जा रहा है। 

टॅग्स :मिड डे मीलउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना