लाइव न्यूज़ :

स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा 'निरोगी राजस्थान' अभियान, सीएम अशोक गहलोत ने की घोषणा

By भाषा | Updated: February 22, 2020 14:10 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत राज्य सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों का डिजिटल स्वास्थ्य सर्वेक्षण करायेगी जिससे हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध होगी।

Open in App

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अधिकारियों से कहा कि निरोगी राजस्थान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में निरोगी राजस्थान अभियान तथा नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति को लेकर समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग से लेकर प्रदेश का बच्चा-बच्चा स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो, ‘‘निरोगी राजस्थान‘ अभियान के पीछे हमारी सरकार की यह मंशा है।’’ उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि पहली बार किसी राज्य सरकार ने 'प्रिवेंटिव हेल्थ' का इतना बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है जो प्रदेशभर के लोगों को स्वस्थ रहने और उचित उपचार के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए जल्द ही एक निरोगी हेल्पलाइन शुरू की जाए जिस पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श आसानी से मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत राज्य सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों का डिजिटल स्वास्थ्य सर्वेक्षण करायेगी जिससे हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल कॉलेजों की जल्द स्थापना की समीक्षा करते हुए कहा कि इनके टेंडर, डिजाइन और अन्य प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा कर सितम्बर से पहले इनका निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

गहलोत ने भरतपुर और चूरू के मेडिकल कॉलेज तथा हॉस्पिटल भवन के घटिया निर्माण और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में गड़बड़ियों की विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। इनमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना