लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 62 वर्ष की उम्र में विश्वविद्यालयों से रिटायर होंगे शिक्षक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2019 21:01 IST

विश्वविद्यालय के शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने की उम्र 62 वर्ष रहेगी। सरकार ने पितृत्व, अडॉप्शन और सरोगेसी छुट्टियों को फिलहाल अपने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए मंजूर नहीं किया है। कॉलेजों में प्रिंसिपल की नियुक्ति के नियमों में ढील दी गई है।

Open in App

विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के रैग्युलेशन को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने संशोधनों के साथ स्वीकृति दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एपसी सिंह की समिति ने इसके लिए एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसे लागू करने के लिए यूजीसी ने कटऑफ तारीख 18 जुलाई 2018 रखी थी लेकिन यूपी सरकार ने 28 जून 2019 से इसे लागू करने का निर्णय लिया।

इसके अनुसार विश्वविद्यालय के शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने की उम्र 62 वर्ष रहेगी। सरकार ने पितृत्व, अडॉप्शन और सरोगेसी छुट्टियों को फिलहाल अपने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए मंजूर नहीं किया है। कॉलेजों में प्रिंसिपल की नियुक्ति के नियमों में ढील दी गई है। 

इसी के साथ यह भी संसोधन हुआ है कि 2021 से एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पीएचडी अनिवार्य अर्हता नहीं होगी। शिक्षकों को पेशेवर रवैये का पालन करने का निर्देश दिया गया है। वीसी, प्रोवीसी पर अभी विचार किया जाना बाकी है। डिग्री शिक्षकों को पीएचडी गाइड बनाया जाए या नहीं, इस पर अभी निर्णय किया जाना बाकी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएजुकेशनयोगी आदित्यनाथयूजीसी नेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब