RBSE 10th Supplementary Result 2019 Declared: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, यहां करें चेक
By रामदीप मिश्रा | Published: September 11, 2019 04:23 PM2019-09-11T16:23:04+5:302019-09-11T16:23:04+5:30
RBSE 10th Supplementary Result 2019 Declared Online Update (आरबीएसई 10th सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित): राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर ने रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किया है। छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
RBSE Supplementary Result 2019: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन अजमेर (RBSE) ने कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्रों को लंबे समय से RBSE 10th Supplementary Result 2019 का इंतजार था, जोकि अब खत्म हो गया है। RBSE (आरबीएसई) ने इस रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किया है। छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें, बोर्ड पहले ही RBSE 12th Supplementary Result 2019 जारी कर चुका है, जिसके बाद 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट जारी किया है। इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार शीला जाट ने राज्य भर में टॉप किया था। उन्हें 600 में 595 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। शीला जाट को मैथ में 100, साइंस में 100 और इंग्लिश में 99 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। सोशल साइंस में 99, संस्कृत में 98 और हिंदी में 99 मार्क्स हासिल हुए।
RBSE 10th Supplementary Result यहां करें चेक
1- सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
2- इसके बाद होमपेज पर Class 10 Supplemetary result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
3- यहां छात्र अपना रोल नंबर व अन्य सूचनाएं दर्ज करें और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
4- कुछ देर बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
5- इसका प्रिंट आउट जरूर करा लें।