लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: प्राइवेट स्कूलों की चुनौती के लिए गहलोत सरकार की पहल, सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं

By भाषा | Updated: September 15, 2019 15:12 IST

इसके लिए बजट दिया जा चुका है और वहां हास्टल वगैरह बन रहे हैं। अब हम यह योजना बना रहे हैं कि अपने शिक्षा विभाग में किस प्रकार से प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाएं।’’

Open in App
ठळक मुद्देइसके लिए बजट दिया जा चुका है और वहां हास्टल वगैरह बन रहे हैं। डोटासरा ने कहा,‘‘ हमारा मानना है कि हमारी सरकारी शिक्षा प्रणाली में प्री प्राइमरी कक्षाएं भी जरूरी हैं।

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में भी प्री प्राइमरी (पूर्व प्राथमिक) कक्षाएं शुरू होंगी। राज्य सरकार ने इसकी कवायद शुरू कर दी है ताकि निजी स्कूलों से मिल रही एक बड़ी चुनौती का सामना किया जा सके। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ‘भाषा’ से कहा,‘‘ हम सरकारी स्कूलों में किस तरह से प्री प्राइमरी की लांचिंग करें, किस प्रकार उसको व्यस्थित करें, इसका रोडमैप तैयार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘जो नयी शिक्षा नीति आ रही है उसमें भी यही बात है कि प्री प्राइमरी शिक्षा होनी चाहिए। तो हम अभी से अपनी तैयारी शुरू कर रहे हैं।’ डोटासरा ने कहा,‘‘ हमारा मानना है कि हमारी सरकारी शिक्षा प्रणाली में प्री प्राइमरी कक्षाएं भी जरूरी हैं। अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में तो बच्चे प्री प्राइमरी कक्षाओं में चले जाते हैं।

यहां (सरकारी स्कूलों में) पहली कक्षा से जाते हैं और पांचवीं तक ज्यादा कुछ सीख ही नहीं पाते हैं। तो एक तरह से अंग्रेजी मीडियम वाले बच्चे आगे रहते हैं तो क्यों नहीं हमारे गरीब बच्चों को भी उस तरह की शिक्षा देकर एडवांस बनाएं।’’ डोटासरा ने कहा,‘ हमने राज्य में 112 मॉडल स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की पहल की है।

इसके लिए बजट दिया जा चुका है और वहां हास्टल वगैरह बन रहे हैं। अब हम यह योजना बना रहे हैं कि अपने शिक्षा विभाग में किस प्रकार से प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाएं।’’ इन कक्षाओं के शुरू होने के समय के बारे में किए गए सवाल पर डोटासरा ने कहा,‘यह कहना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन हमने इस दिशा में सोचना शुरू कर दिया है। इसमें बजट से लेकर बाकी संसाधनों आदि पर विचार होना है। ’’ 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना