लाइव न्यूज़ :

पुलिस भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक, बीजेपी के दो कार्यकर्ता समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2018 23:51 IST

Open in App

पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो कार्यकर्ताओं और एक उप निरीक्षक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पर्चा लीक होने की जानकारी के बाद अधिकारियों ने परीक्षा शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले ही रविवार को परीक्षा रद्द करा दी. पूरे गुजरात में बनाए गए 2,440 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में करीब आठ लाख 75 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था.

मामले में दो आरोपी मनहर पटेल और मुकेश चौधरी सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े हुए हैं ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई ने तत्काल प्रभाव से उनके निलंबन का आदेश दिया है. दो अन्य आरोपी रूपल शर्मा और उप निरीक्षक वी. पी. पटेल हैं. पटेल गांधीनगर में बेतार (वायरलेस) विभाग में तैनात. रूपल गांधीनगर में एक हॉस्टल में काम करती है और पूर्व पुलिस उप-निरीक्षक की बेटी है. गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने बताया कि चौधरी और शर्मा को संभावित रूप से परीक्षा में शामिल होना था.

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी यशपाल सोलंकी अब भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. महिसागर जिले के लूनावाडा के मूल निवासी सोलंकी ने दिल्ली से यह पर्चा लीक किया था. वह वडोदरा नगर निगम में एक तदर्थ कर्मचारी के तौर पर काम करता है.

ऐसे लीक किया पर्चा मुख्य आरोपी यशपाल सोलंकी कथित रूप से 30 नवंबर की रात को दिल्ली गया और उसे किसी तरह लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब मिल गए. उन्होंने कहा कि वह अगले दिन विमान से वापस वडोदरा आ गया और परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब कुछ लोगों को भेज दिए, जिनमें मनहर पटेल भी शामिल था. उसने इन जवाबों को चौधरी को भेज दिया. गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने कहा कि उपनिरीक्षक पटेल, मनहर पटेल को जानता था. वह परीक्षा में शामिल हो रहे अपने कुछ अभ्यर्थियों के लिए जवाब चाहता था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी